हिंदी

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए: गाजलों से खुशबू बिखराना हमको आता है। चट्टानों पर फूल खिलाना हमको आता है। परिंदों को शिकायत है, - Hindi

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए:     [6]

गाजलों से खुशबू बिखराना हमको आता है।
चट्टानों पर फूल खिलाना हमको आता है।
परिंदों को शिकायत है, कभी तो सुन मेरे मालिक।
तेरे दानों में भी शायद, लगा है घुन मेरे मालिक।

हम जिंदगी के चंद सवालों में खो गए।
सारे जवाब उनके उजालों में खो गए।
चट्टानी रातों को जुगनू से वह सँवारा करती है।
बरसों से इक सुबह हमारा नाम पुकारा करती है।

  1. उत्तर लिखिए:
    1. परिंदों को यह शिकायत है -      [1]
    2. हमारी जिंदगी इनमें खो गई -     [1]
  2. निम्नलिखित शब्दों के लिए पद्यांश में आए हुए समानार्थी उर्दू शब्द लिखिए:     [2]
    1. सुगंध - ______
    2. पक्षी - ______ 
    3. उत्तर - ______
    4. जीवन - ______
  3. ‘जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण’ इस विषय पर ४० से ५० शब्दों में अपने विचार लिखिए।     [2]
आकलन
Advertisements

उत्तर

1.

  1. तेरे दानों में भी शायद, लग है धुन मेरे मालिक।
  2. चंद सवालों में।

2. 

  1. सुगंध - खुशबू
  2. पक्षी - परिंदे
  3. उत्तर - जवाब
  4. जीवन - जिंदगी

3. जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सकारात्मक सोच से मन में उत्साह और आत्मविश्वास बना रहता है। आशा हमें निराशा से बचाती है और सफलता की ओर ले जाती है। इसलिए जीवन में हमेशा आशावादी रहना चाहिए।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) Official Question Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×