हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: जिसे मनुष्य अपना समझ भरोसा करता है जब उसी से अपमान और तिरस्कार प्राप्त हो तो मन वितृष्णा से भर जाता है, - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

जिसे मनुष्य अपना समझ भरोसा करता है जब उसी से अपमान और तिरस्कार प्राप्त हो तो मन वितृष्णा से भर जाता है, एकदम मर जाने की इच्छा होने लगती है, उसे शब्दों में बता सकना संभव नहीं।

दिलीप ने अपनी पत्नी हेमा को पूर्ण स्वतंत्रता दी थी। वह उसका बहुत आदर करता था, बहुत आंतरिकता से वह उसके प्रति अनुरक्त था। बहुत से लोग इसे ‘अति’ कहेंगे। इसपर भी वह हेमा को संतुष्ट कर सका। जब हेमा, केवल दिलीप के मित्र के साथ सिनेमा देख आने के कारण रात भर रूठी रहकर सुबह उठते ही माँ के घर चली गई तब दिलीप के मन में क्षोभ का अंत न रहा।

सितंबर का अंतिम सप्ताह था। दिलीप बैठक की खिड़की और दरवाजों पर परदा डाले बैठा था। वितृष्णा और ग्लानि में, समय स्वयं यातना बन जाता है। एक मिनट गुजारना मुश्किल हो जाता है। उसी समय सीढ़ियों पर से छोटे भाई के धम-धम कर उतरते चले आने का शब्द सुनाई दिया।

छोटे भाई ने परदे को हटाकर पूछा था, “भाई जी, आपको कहीं जाना न हो तो मैं मोटरसाइकिल ले जाऊँ?”

(1) कारण लिखिए: 2

  1. हेमा का रूठकर माँ के घर चले जाना -  
    .........................
  2. दिलीप के क्षोभ का अंत न रहना -
    .........................

(2) ‘गरीबी उन्नति में बाधा नहीं बनती’ विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए। 2

आकलन
Advertisements

उत्तर

(1) 

  1. हेमा रूठकर मायके चली गई क्योंकि, दिलीप अपने मित्र के साथ सिनेमा देख आया था।
  2. दिलीप के क्षोभ का अंत न रहा क्योंकि, उसकी पत्नी हेमा रूठकर मायके चली गई।

(2) 

यदि मन में लगन, दृढ़ निश्चय और उत्साह हो, तो व्यक्ति की उन्नति को कोई भी नहीं रोक सकता। ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं, जिन्होंने शून्य से शिखर तक की सफलता प्राप्त की। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी आर्थिक कठिनाइयों के कारण गंगा नदी तैरकर पढ़ने जाया करते थे, फिर भी गरीबी उनकी प्रगति में बाधा नहीं बन सकी। इसी प्रकार बंगाल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेघनाद साहा बचपन में अत्यंत निर्धन थे। उनके पिता के पास उनकी शिक्षा का खर्च उठाने के साधन नहीं थे, पर एक डॉक्टर ने उनकी सहायता की और उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया। आगे चलकर वे एक महान वैज्ञानिक बने। इन उदाहरणों से यह सिद्ध होता है कि गरीबी किसी की उन्नति को रोक नहीं सकती।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (July) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×