Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्न कथन कारण सहित स्पष्ट कीजिए:
किसी भी जानकारी को मुक्त रूप में समाज में फैलाने वाले अथवा प्रसारित करने हेतु प्रसार माध्यमों की आवश्यकता होती है।
स्पष्ट कीजिए
कारण बताइए
Advertisements
उत्तर
- प्रसार माध्यमों में मुद्रित माध्यम, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम तथा नए माध्यम शामिल होते हैं।
- प्रसार माध्यमों की वजह से दुनिया पहले की तुलना में अधिक नजदीक आ गई है। इनके माध्यम से समाचार या कोई भी जानकारी बहुत कम समय में विश्व के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच जाती है।
- प्रसार माध्यमों के द्वारा लोग घटनाओं को सीधे देख सकते हैं, जानकारी का आदान-प्रदान होता है और नवीनतम ज्ञान का प्रसार भी होता है।
- इन माध्यमों से मनोरंजन भी होता है। साथ ही शिक्षा और व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक जानकारी गाँवों और दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुँचती है तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायता मिलती है; इसलिए प्रसार माध्यम अत्यंत महत्त्वपूर्ण और आवश्यक हैं।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
