हिंदी

निकाय \\ce{Mg^{2+} | Mg}\ का मानक इलैक्ट्रोड विभव आप किस प्रकार ज्ञात करेंगे? - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निकाय \[\ce{Mg^{2+} | Mg}\] का मानक इलैक्ट्रोड विभव आप किस प्रकार ज्ञात करेंगे?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

निकाय \[\ce{Mg^{2+} | Mg}\] का मानक इलैक्ट्रोड विभव ज्ञात करने के लिए एक सेल स्थापित करते हैं। जिसमें एक इलैक्ट्रोड \[\ce{Mg | MgSO4 (1 M)}\], एक मैग्नीशियम के तार को \[\ce{(1 M) MgSO4}\] विलयन में डुबोकर व्यवस्थित करते हैं तथा मानक हाइड्रोजन इलैक्ट्रोड \[\ce{Pt}\], \[\ce{H2 (1 atm) | H+ (1 M)}\] को दूसरे इलैक्ट्रोड की भाँति व्यवस्थित करते हैं।

सेल का विद्युत वाहक बल मापते हैं तथा वोल्टमीटर में विक्षेप की दिशा को भी नोट करते हैं। विक्षेप की दिशा प्रदर्शित करती है कि इलेक्ट्रॉनों को प्रवाह मैग्नीशियम इलैक्ट्रोड से हाइड्रोजन इलैक्ट्रोड की ओर है। अर्थात् मैग्नीशियम इलैक्ट्रोड पर ऑक्सीकरण तथा हाइड्रोजन इलैक्ट्रोड पर अपचयन होता है। अत: सेल को निम्नवत् व्यक्त किया जा सकता है –

\[\ce{Mg | Mg^{2+} (1 M) || H+ (1 M) | H2 (1 atm), Pt}\]

\[\ce{E^Θ_{{सेल}} = E^Θ_{{H^{+}}/{{H_2}}} - E^Θ_{{Mg^{2+}/ Mg}}}\]

परंतु \[\ce{E^Θ_{{H^{+}}/{{H_2}}}}\] = 0

अत: \[\ce{E^Θ_{{Mg^{2+}/Mg}}}\] = \[\ce{- E^Θ_{{सेल}}}\]

यह देखा गया कि सेल का EMF 2.36 V है।

इसलिए, \[\ce{Mg^{2+} | Mg}\] प्रणाली के लिए मानक इलेक्ट्रोड विभव EΘ = −2.36 V होगा।

shaalaa.com
गैल्वैनी सेल - इलैक्ट्रोल विभव का मापन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: वैद्युतरसायन - पाठ्यनिहित प्रश्न [पृष्ठ ३६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
अध्याय 2 वैद्युतरसायन
पाठ्यनिहित प्रश्न | Q 2.1 | पृष्ठ ३६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×