हिंदी

नीचे दी गई तालिका में भारत में वयस्कों (15 - 49 वर्ष आयु वाले) जिनकी बी. एम. आई. सामान्य से कम है (बी. एम. आई <18.5 kg/m2) का अनुपात दिखाया गया है। - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे दी गई तालिका में भारत में वयस्कों (15 - 49 वर्ष आयु वाले) जिनकी बी. एम. आई. सामान्य से कम है (बी. एम. आई <18.5 kg/m2) का अनुपात दिखाया गया है। यह वर्ष 2015 -16  में देश के विभिन्न राज्यों के एक सर्वेक्षण पर आधारित है। तालिका का अध्ययन करके निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

राज्य

पुरुष (%)

महिला (%)

केरल

कर्नाटक

मध्य प्रदेश

22

36

43

19

38

42

सभी राज्य

37

46

  1. केरल और मध्य प्रदेश के लोगों के पोषण स्तरों की तुलना कीजिए।
  2. क्या आप अंदाज़ लगा सकते हैं कि देश के लगभग 40 प्रतिशत लोग अल्प-पोषित क्यों हैं, यद्यपि यह तर्क दिया जाता है कि देश में पर्याप्त खाद्य पदार्थ है? अपने शब्दों में विवरण दीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. उपरोक्त आँकड़े केरल और मध्य प्रदेश के लोगों के पोषण स्तर को दर्शाते हैं। इसके अनुसार केरल में 22 प्रतिशत पुरुष और 19 प्रतिशत महिलाएँ अल्प-पोषित हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 43 प्रतिशत पुरुष और 42 प्रतिशत महिलाए अल्प-पोषित हैं। इसका अर्थ है कि मध्य प्रदेश में अधिक लोग अल्प-पोषित हैं।
  2. देश में पर्याप्त अनाज होने के बावजूद देश के 40 प्रतिशत लोग अल्प-पोषित हैं क्योंकि अभी भी लगभग 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। ये व्यक्ति इतना भी नहीं कमा पाते कि अपने लिए दो समय का खाना प्राप्त कर सकें। इसलिए देश में अनाज उपलब्ध होने के बावजूद ये उसे खरीद नहीं पाते और अल्प-पोषिते रहते हैं।
shaalaa.com
विभिन्न देशों या राज्यों की तुलना कैसे की जाए ?
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1: विकास - अभ्यास [पृष्ठ १७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Samajik Vigyaan Aarthik Vikas ki Samajh [Hindi] Class 10
अध्याय 1 विकास
अभ्यास | Q 13. | पृष्ठ १७
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×