Advertisements
Advertisements
प्रश्न
जब डाइनाइट्रोजन और डाइऑक्सीजन अभिक्रिया द्वारा भिन्न यौगिक बनाती हैं, तो निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त होते हैं-
| नाइट्रोजन का द्रव्यमान | ऑक्सीजन का द्रव्यमान | |
| (i) | 14 g | 16 g |
| (ii) | 14 g | 32 g |
| (iii) | 28 g | 32 g |
| (iv) | 28 g | 80 g |
ये प्रायोगिक आँकड़े रासायनिक संयोजन के किस नियम के अनुरूप हैं? बताइए।
टिप्पणी लिखिए
Advertisements
उत्तर
यदि नाइट्रोजन का द्रव्यमान 28 g स्थिर माना जाये तो इन चारों स्थितियों में ऑक्सीजन का द्रव्यमान क्रमशः 32 g, 64 g, 32 g और 80 g प्राप्त होता है, जो सरल पूर्ण संख्या अनुपात । 2 : 4 : 2 : 5 में हैं। अतः दिए गये आँकड़े गुणित अनुपात के नियम का पालन करते हैं।
shaalaa.com
रासायनिक संयोजन के नियम - गुणित अनुपात का नियम
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
