Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के कारण ज़िला प्रशासन ने दो दिन के लिए शिक्षण-संस्थाओं को बंद रखने का निर्देश दिया है। स्कूल प्रधानचार्य की और से लगभग 100 शब्दों में, अभिभावकों तक इस जानकारी को पहुँचाने के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर डालने हेतु एक ई-मेल तैयार कीजिए।
Advertisements
उत्तर
|
To: [email protected] प्रिय अभिभावक, जनपद में अत्यधिक बारिश होने के कारण जल भराव व ओलावृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए ज़िला प्रशासन अधिकारी महोदय के आदेशानुसार स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी के कारण, प्रदेश के कई भागों में बाढ़ का खतरा है। इस समय में सुरक्षित रहने के लिए प्रशासन ने डी.एम. के आदेश के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक सभी कक्षाएं नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। हमने विद्यालय की वेबसाइट पर एक ई-मेल डाला है जिसमें यह जानकारी उपलब्ध है। कृपया विद्यालय की वेबसाइट चेक करें और अधिक जानकारी प्राप्त करें। हम आपके सहयोग के लिए आभारी हैं और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए हम सभी मेहनत कर रहे हैं। आज्ञा से |
