Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कोई शराबी किसी तंग गली में 5 कदम आगे बढ़ता है और 3 कदम पीछे आता है, उसके बाद फिर 5 कदम आगे बढ़ता है और 3 कदम पीछे आता है, और इसी तरह वह चलता रहता है। उसका हर कदम 1m लंबा है और 1s समय लगता है। उसकी गति का x - t ग्राफ खींचिए। ग्राफ से तथा किसी अन्य विधि से यह ज्ञात कीजिए कि वह जहाँ से चलना प्रारंभ करता है वहाँ से 13 m दूर किसी गड्ढे में कितने समय पश्चात गिरता है?
Advertisements
उत्तर
निम्नलिखित ग्राफ से स्पष्ट है कि शराबी गति आरंभ करने के स्थान से 13 किमी दूर गड्ढे में 37 सेकंड बाद गिरेगा। (∵ 13 मी के संगत ग्राफ से समय-अक्ष पर समय 37 सेकंड है।)

गणना:
प्रथम 8 कदम अर्थात् 8 सेकंड में शराबी का गत्यारम्भ के स्थान से विस्थापन अर्थात् उसके द्वारा तय नेट दूरी = (5 – 3) मी = 2 मी
इस प्रकार अगले 8 कदम तक (16 कदमों में) अर्थात्
16 सेकंड में नेट दूरी = (2 + 2) मी = 4 मी
24 कदमों में अर्थात् 24 सेकंड में नेट दूरी = (2 + 2 + 2) मी = 6 मी 32 कदमों में अर्थात् 32 सेकंड में नेट दूरी ।
= (2+2+ 2 + 2) मी = 8 मी
37 कदमों में अर्थात् 37 सेकंड में नेट दूरी = 8 मी + 5 मी = 13 मी
अतः गत्यारम्भ के स्थान से 13 मी दूर स्थित गड्ढे में गिरने में शराबी द्वारा लिया गया समय = 37 कदमों का समय = 37 सेकंड
