Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कार्बन डाइऑक्साइड की अपेक्षा कार्बन मोनोऑक्साइड अधिक खतरनाक क्यों है? समझाइए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
कार्बन मोनोऑक्साइड एक अत्यधिक हानिकारक गैस है। यह रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन (haemoglobin) से क्रिया कर कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन (carboxyhaemoglobin) बनाती है जो रक्त में O2 का परिवहन रोक देता है। परिणामस्वरूप शरीर में O2 की कमी हो जाती है। CO के वायु में 100 ppm सांद्रण पर चक्कर आना तथा सिरदर्द होने लगता है। अधिक सांद्रता पर CO प्राणघातक हो सकती है। कार्बन डाइऑक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ कोई क्रिया नहीं करती है। इस कारण यह कम हानिकारक है, यद्यपि यह ग्लोबल वार्मिंग (global warming) उत्पन्न करती है।
shaalaa.com
वायुमंडलीय प्रदूषण - क्षोभमंडलीय प्रदूषण - गैसीय वायुप्रदूषक
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
