हिंदी

इस कहानी में लेखक ने जगह-जगह पर सीधी-सी बात कहने के बदले रोचक मुहावरों, उदाहरणों आदि के द्वारा कहकर अपनी बात को और अधिक मजेदार/रोचक बना दिया है। कहानी से वे वाक्य चुनकर लिखिए जो आपको सबसे अधिक मजेदार

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

इस कहानी में लेखक ने जगह-जगह पर सीधी-सी बात कहने के बदले रोचक मुहावरों, उदाहरणों आदि के द्वारा कहकर अपनी बात को और अधिक मजेदार/रोचक बना दिया है। कहानी से वे वाक्य चुनकर लिखिए जो आपको सबसे अधिक मजेदार लगे।

एक पंक्ति में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  • पर ढाई सौ रुपये तो एक साथ आँख सेंकने को भी नहीं मिलते थे।
  • उनका जी एक बार जोर से सनसनाया और फिर बैठ गया।
  • “अजी हटो, ढाई सौ रुपये के लिए भाई से भीख माँगोगी, मुझसे ले लेना।”
  • “सप्ताह से आपका तात्पर्य सात दिन से है या सात वर्ष से ?”
  • इस समय अगर दुम दबाकर भागते तो फिर उसे क्या मुँह दिखालाएँगे?
  • अभी अगर चू कर देता हूँ तो बाल्टी में भोजन मिलेगा। तब क्या करना बाकी रह जाएगा।
  • लाला जी गुस्सा पीकर पानी पीने लगे।
  • यह लोटा न जाने किस अनाधिकारी के झोंपड़े पर काशीवास का संदेश लेकर पहुँचेगा?
shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 14: अकबरी लोटा - भाषा की बात [पृष्ठ ९३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Vasant Bhag 3 Class 8
अध्याय 14 अकबरी लोटा
भाषा की बात | Q 1 | पृष्ठ ९३

संबंधित प्रश्न

पूरी कहानी में गौरैया, कहाँ-कहाँ से घर के अंदर घुसी थीं? सूची बनाओ।


नीचे कुछ दुर्घटनाओं के बारे में लिखा हुआ है; जैसे– 

(क) सड़क दुर्घटना –सड़क पर होती है।

(ख) ट्रेन दुर्घटना –ट्रेन की पटरी पर होती है।

(ग) हवाई दुर्घटना –धरती या आसमान कहीं भी हो सकती है।

(घ) नौका दुर्घटना –जल में हो सकती है।

इनके कारणों में मानवीय भूल, जानबूझकर और प्राकृतिक रूप से संबंधित कोई भी कारण हो सकता है। मान लो कि तुम्हारे आस-पास ऐसी कोई भी दुर्घटना घट जाती है तो तुम क्या-क्या करोगे?

(क) क्या तुम स्वयं को बचाओगे?

(ख) किसी और को बचाओगे?

(ग) किसी अन्य को बचने और बचाने का उपाय बताओगे?

(घ) किसी अन्य को उस दुर्घटना के बारे में बताओगे और बुलाओगे?

(ङ) क्या तुम चुपचाप रह जाओगे?

इसमें तुम जो भी करना चाहते हो, उसका कारण भी बताओ।


बूढ़ी अम्मा ने कहा, "वर्षा अवश्य होगी।"

तुम्हारे विचार से बूढ़ी अम्मा ने गोमा से यह बात क्यों कही?


तुमने इस पाठ में भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले दो व्यक्तियों के नामों को जाना। एक गाँधी जी और दूसरा श्रीराम राजू। पता करो कि भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वालों में तुम्हारे प्रदेश से कौन-कौन व्यक्ति थे। उनमें से किसी एक के बारे में कक्षा में चर्चा करो।


नीचे दी गई तालिका में मारिया की और तुम अपनी पसंद लिखो -

क्र. सं.

मारिया की पसंद

तुम्हारी पसंद

(क)

भारतीय खाना

______

______

(ख)

शहर

______

______

(ग)

फ़िल्म

______

______

(घ)

कलाकार

______

______

(ङ)

भाषा

______

______

(च)

भारतीय पोशाक

______

______

(छ)

कार्यक्रम

______

______


इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?


वल्ली ने एक खास काम के लिए पैसों की बचत की। बहुत से लोग अलग-अलग कारणों से रुपए-पैसे की बचत करते हैं। बचत करने के तरीके भी अलग-अलग हैं।

(क) किसी डाकघर या बैंक जाकर पता करो कि किन-किन तरीकों से बचत की जा सकती है?

(ख) घर पर ही बचत करने के कौन-कौन से तरीके हो सकते हैं?

(ग) तुम्हारे घर के बड़े लोग बचत किन तरीकों से करते हैं? पता करो।


बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी।


अनुमान कीजिए यदि बस जीवित प्राणी होती, बोल सकती तो वह अपनी बुरी हालत और भारी बोझ के कष्ट को किन शब्दों में व्यक्त करती? लिखिए।


भाषा की दृष्टि से देखें तो हमारी बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द फर्स्ट क्लास में दो शब्द हैं-फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूँकि फर्स्ट संख्या है, फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है।

महान आदमी में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण और गुणवाचक विशेषण के उदाहरण खोजकर लिखिए।


निम्नलिखित के संभावित परिणाम क्या-क्या हो सकते हैं ? आपस में चर्चा कीजिए, जैसे - "ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है।" परिणाम – भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
1. "सच्चाई केवल भीरू और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है।" ____________
2. "झूठ और फरेब का रोज़गार करनेवाले फल-फूल रहे हैं।" ____________
3. "हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम।" ____________


यदि ‘क्या निराश हुआ जाए’ के बाद कोई विराम चिह्न लगाने के लिए कहा जाए तो आप दिए चिह्नों में से कौन-सा चिह्न लगाएँगे? अपने चुनाव का कारण भी बताइए।-,?.;-, …।


टोपी पहनकर गवरइया राजा को दिखाने क्यों पहुँची जबकि उसकी बहस गवरा से हुई और वह गवरा के मुँह से अपनी बड़ाई सुन चुकी थी। लेकिन राजा से उसकी कोई बहस हुई ही नहीं थी। फिर भी वह राजा को चुनौती देने को पहुँची। कारण का अनुमान लगाइए।


‘कामचोर’ कहानी एकल परिवार की कहानी है या संयुक्त परिवार की? 


कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है। आपके अनुमान से उनकी आदत क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्या-क्या सुझाव देना चाहेंगे?


''धुली-बेधुली बालटी लेकर आठ हाथ चार थनों पर पिल पड़े।'' धुली शब्द से पहले 'बे' लगाकर बेधुली बना है। जिसका अर्थ है 'बिना धुली' 'बे' एक उपसर्ग है। 'बे' उपसर्ग से बननेवाले कुछ और शब्द हैं-

बेतुका, बेईमान, बेघर, बेचैन, बेहोश आदि। आप भी नीचे लिखे उपसर्गों से बननेवाले शब्द खोजिए-

1. प्र ______

2. आ ______

3. भर ______

4. बद ______


घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?


कहानी में से अपनी पसंद के पाँच मुहावरे चुनकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए


में ने को का के लिए से पर

तालिका में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो।

सीमा ______ फल खाए।


'काफ़ी' शब्द का अर्थ है –पर्याप्त और 'कॉफ़ी' का अर्थ होता है एक पेय पदार्थ। दोनों शब्दों की वर्तनी में केवल थोड़ा-सा अंतर होने से अर्थ बदल गया है।

तुम दिए गए शब्द को पढ़ो और वाक्य बनाओ।

हाल, हॉल


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×