Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का फैसला क्यों लिया?
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
5 फरवरी 1922 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित चौरी-चौरा नामक जगह पर बाजार से गुजर रहा एक शांतिपूर्ण जुलूस पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गया। आंदोलनकारियों ने कुछ पुलिसवालों को थाने में बंदकर आग लगा दी। इस घटना के बारे में सुनते ही महात्मा गांधी ने 12 फरवरी 1922 को असहयोग आंदोलन रोकने का आह्वान किया। उनको लगा था कि आंदोलन हिंसक होता जा रहा था।
shaalaa.com
पहला विश्वयुद्ध, ख़िलाफ़त और असहयोग - असहयोग ही क्यों ?
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
