हिंदी

दिए गए तुलन-पत्र एवं अन्य सूचनाओं से निम्नलिखित अनुपातों का परिकलन कीजिए- (i) ऋण समता अनुपात (ii) कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात (iii) व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात - Accountancy (लेखाशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दिए गए तुलन-पत्र एवं अन्य सूचनाओं से निम्नलिखित अनुपातों का परिकलन कीजिए-

  1. ऋण समता अनुपात
  2. कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात
  3. व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात
विवरण  नोट संख्या राशि (रु.)
I. समता तथा देयताएँ    
(i) अंशधारक निधि    
(क) अंश पूँजी   10,00,000
(ख) आरक्षित एवं अधिशेष   7,00,000
(ग) अंश वारंट पर प्राप्त धन   2,00,000
(ii) गैर-चालू दायित्व    
(क) दीर्घकालीन ऋण   12,00,000
(iii) चालू दायित्व    
(ख) व्यापारिक देय   5,00,000
योग   36,00,000
II. परिसंपत्तियाँ    
(i) गैर-चालू परिसंपत्तियाँ    
(क) स्थाई परिसंपत्तियाँ    
मूर्त परिसंपत्तियाँ   18,00,000
(ii) चालू परिसंपत्तियाँ    
(क) रहतिया   4,00,000
(ख) व्यापारिक प्राप्य   9,00,000
(ग) रोकड़ एवं रोकड़ तुल्यांक योग   5,00,000
योग   36,00,000

अतिरिक्त सूचना - प्रचालन से आगम 18,00,000 रु.।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

(i) ऋण समता अनुपात

ऋण समता अनुपात = `"दीर्घकालीन ऋण"/"अंशधारक निधि"`

अंशधारक निधि = अंश पूँजी + आरक्षित एवं अधिशेष + अंश वारंट पर प्राप्त धन

= 10,00,000 + 7,00,000 + 2,00,000

= 19,00,000

दीर्घकालीन ऋण = 12,00,000

ऋण समता अनुपात = `(12,00,000)/(19,00,000)`

ऋण समता अनुपात = 0.63 : 1

(ii) कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात

कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात = `"प्रचालन से निवल की लागत"/"कार्यशील पूँजी"`

प्रचालन से आगम = 18,00,000 रु.

कार्यशील पूँजी = चालू परिसंपत्तियाँ - चालू दायित्व

= 18,00,000 - 5,00,000

= 13,00,000

कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात = `(18,00,000)/(13,00,000)`

कार्यशील पूँजी आवर्त अनुपात = 1.38 गुणा

(iii) व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात

व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात = `"प्रचालन से निवल उधार आगम"/"औसत व्यापारिक प्राप्य"`

`= (18,00,000)/(9,00,000)`

= 2 गुणा

*नोट 1 - सुचना के अभाव में कुल बिक्री को ही उधार बिक्री माना जायेगा।

*नोट 2 - प्रश्न में प्रारंभिक व्यापारिक प्राप्य नहीं है अतः अंतिम व्यापारिक प्राप्य से ही गणना की जायेगी।

shaalaa.com
अनुपात विश्लेषण के उद्देश्य
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×