Advertisements
Advertisements
प्रश्न
‘देश के विकास में युवकों का योगदान’, इस विषय पर अपने विचार लिखिए।
Advertisements
उत्तर
किसी भी देश की तरक्की उसके युवाओं पर निर्भर होती है। युवा राष्ट्र की उन्नति में अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि किसी भी कार्य के लिए मानसिक और शारीरिक ऊर्जा की जरूरत होती है, और यह ऊर्जा युवाओं में भरपूर मात्रा में होती है। आज भारत में कुशल और प्रशिक्षित युवाओं की कोई कमी नहीं है, जो देश के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। देश की प्रगति कृषि, उद्योग, सेना, परिवहन, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, संचार और अंतरिक्ष जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विकास पर टिकी होती है। इन सभी क्षेत्रों में युवाओं की दक्ष सेवाएँ अनिवार्य होती हैं और वे सफलतापूर्वक अपना योगदान दे भी रहे हैं। इसलिए यह कहना उचित है कि किसी भी राष्ट्र का विकास उसकी युवा शक्ति की बदौलत ही संभव है। जिन देशों की युवा पीढ़ी शिक्षित, संगठित और आपसी मनमुटाव से दूर होती है, वे देश अधिक तेजी से प्रगति करते हैं।
