Advertisements
Advertisements
प्रश्न
CO के संश्लेषण के लिए एक प्रयोगशाला तथा एक औद्योगिक विधि दीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
कार्बन मोनोक्साइड (Carbon monoxide)
- प्रयोगशाला विधि (Laboratory method)-
सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल का 373 K पर फॉर्मिक अम्ल H2SO4 के द्वारा निर्जलीकरण कराने पर अल्प मात्रा में शुद्ध कार्बन मोनोक्साइड प्राप्त होती है।
\[\ce{HCOOH ->[373K][\text{सांद्र}H2SO4] H2O + CO\uparrow}\] - औद्योगिक विधि (Industrial method)-
औद्योगिक रूप से इसे कोक पर भाप (steam) प्रवाहित करके बनाया जाता है। इस प्रकार CO तथा H2 का प्राप्त मिश्रण ‘वाटर गैस’ अथवा ‘संश्लेषण गैस’ (synthesis gas) कहलाता है।
\[\ce{C(s) + H2O(g) ->[473-1273K]\underset{\text{वाटर गैस}}{CO(g) + H2(g)}}\]
जब भाप के स्थान पर वायु का प्रयोग किया जाता है, तब CO तथा N2 का मिश्रण प्राप्त होता है। इसे प्रोड्यूसर गैस कहते हैं।
\[\ce{2C(s) + O2(g) + 4N2(g) ->[1273K]\underset{\text{प्रोड्यूसर गैस}}{2CO(g) + 4N2(g)}}\]
shaalaa.com
समूह 14 के तत्व : कार्बन परिवार
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
