हिंदी

बैलों की एक जोड़ी खेत जोतते समय किसी हल पर 140 N बल लगाती है। जोता गया खेत 15 m लंबा है। खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

बैलों की एक जोड़ी खेत जोतते समय किसी हल पर 140 N बल लगाती है। जोता गया खेत 15 m लंबा है। खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

दिया है: बल F = 140 N

विस्थापन s = 15 m

किया गया कार्य = बल × विस्थापन

W = F × s

W = 140 N × 15 m

= 2100 Nm

= 2100 J

अंत: किया गया कार्य = 2100 J

अतः खेत की लंबाई जोतने में 2100 J कार्य करना पड़ता है।

shaalaa.com
कार्य
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 10: कार्य और उर्जा - पाठ्य प्रश्न [पृष्ठ १३०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Vigyaan [Hindi] Class 9
अध्याय 10 कार्य और उर्जा
पाठ्य प्रश्न | Q 5. | पृष्ठ १३०

संबंधित प्रश्न

निम्न क्रियाकलाप को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए कि इसमें कार्य हो रहा है अथवा नहीं।

सूमा एक तालाब में तैर रही है।


निम्न क्रियाकलाप को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए कि इसमें कार्य हो रहा है अथवा नहीं।

एक गधे ने अपनी पीठ पर बोझा को उठा रखा है।


निम्न क्रियाकलाप को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए कि इसमें कार्य हो रहा है अथवा नहीं।

एक हरे पौधे में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया हो रही है।


निम्न क्रियाकलाप को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए कि इसमें कार्य हो रहा है अथवा नहीं।

अनाज के दाने सूर्य की धूप में सूख रहे हैं।


क्या किसी पिंड पर लगने वाले किसी भी बल की अनुपस्थिति में, इसका विस्थापन हो सकता है? सोचिए। इस प्रश्न के बारे में अपने मित्रों तथा अध्यापकों से विचार-विमर्श कीजिए।


10 kg द्रव्यमान के लोहे तथा 3.5 kg द्रव्यमान के एल्युमिनियम के गोलों के व्यास समान हैं। दोनों गोले किसी मीनार से एक साथ गिराए जाते हैं। जब वे भूतल से 10m ऊपर होते हैं। तब इनके समान होते होती हैं -


एक लड़का किसी सीधी सड़क पर 5N के घर्षण बल के विरुद्ध गतिमान है। 1.5 km की दूरी चलने के बाद वह 100m त्रिज्या के गोल चक्कर पर सही मार्ग भूल जाता है। परंतु वह उस वृत्ताकार पथ पर डेढ़ चक्कर लगाता है और फिर 2.0 km तक आगे जाता है। उसके द्वारा किया गया कार्य परिकलित कीजिए।


ट्रॉली 35 kg द्रव्यमान की एक लड़की 5 kg द्रव्यमान की एक ट्रॉली पर बैठी है। ट्रॉली पर बल लगाकर इसे 4m s-1 का आरंभिक वेग प्रदान किया जाता है -

  1. ट्रॉली पर कितना कार्य किया गया है?
  2. लड़की ने कितना कार्य किया है? 

बल की दिशा से 30° कोण पर विस्थापन होने पर किए गए कार्य के लिए समीकरण प्राप्त कीजिए।


वृत्ताकार गति में घूमने वाली वस्तु का कार्य शून्य क्यों होता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×