Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें।
टिप्पणी लिखिए
Advertisements
उत्तर
अरब सागर के द्वीपों में लक्षद्वीप और मिनिकॉय हैं। ये केरल तट से 280 किलोमीटर से 480 किलोमीटर दूर स्थित है। बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह अंडमान निकोबार द्वीप समूह है। लक्षद्वीप और मिनिकॉय का निर्माण प्रवाल निक्षेप से हुआ है जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह समुद्र में जलमग्न पर्वतों का हिस्सा है। कुछ छोटे द्वीपों की उत्पति ज्वालामुखी के उद्गार से भी हुई है। अरब सागर में कुल 36 द्वीप है जबकि बंगाल की खाड़ी में 572 द्वीप हैं। अरब सागर के द्वीप 8° उत्तर से 12° उत्तर और 71° पूर्व से 74° पूर्व के बीच बिखरे हुए हैं। बंगाल की खाड़ी के द्वीप 6° उत्तर से 14° उत्तर और 92° पूर्व से 94° पूर्व के बीच स्थित हैं।
shaalaa.com
भूआकृति - उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी पर्वतमाला
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: संरचना तथा भूआकृति विज्ञान - अभ्यास [पृष्ठ २०]
