Advertisements
Advertisements
प्रश्न
नदी घाटी मैदान में पाई जाने वाली महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं? इनका विवरण दें।
Advertisements
उत्तर
नदी जब पर्वतीय भाग से उतरकर मैदानी भागों में बहती है तो कई स्थलाकृतियों का निर्माण होता है। नदी जब पर्वतीय भाग से मैदानी भाग में उतरती है। तो सबसे पहले जलोढ़ पंख का निर्माण होता है। इसके अतिरिक्त नदियों द्वारा और भी कई तरह की स्थलाकृतियों का निर्माण किया जाता है। जैसे तराई क्षेत्र के दक्षिण में स्थित मैदान जो पुराने और नए जलोढ़ से बना होने के कारण बाँगर और खादर कहलाता है। इस मैदान में नदी की प्रौढावस्था में बनने वाली अपरदनी और निक्षेपण स्थलाकृतियाँ, जैसे-बालू रोधिका, विसर्प, गोरखुर झीलें और गुंफित नदियाँ पाई जाती हैं। ब्रह्मपुत्र घाटी का मैदान नदीय द्वीप और बालू रोधिकाओं की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। जैसे-जैसे नदियाँ मैदानी भागों में आगे बढ़ती हैं, उनका बहाव मंद होता चला जाता है। जब नदी अपने मुहाने पर पहुँचती है तो वह एक भाग में न बहकर कई भागों में बहने लगती हैं, जिसे डेल्टा कहा जाता है। इसके बाद नदी समुद्र में मिल जाती है।
