हिंदी

आपकी बड़ी बहन की पदोन्नति कैप्टन से मेजर के रूप में हुई है। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपकी बड़ी बहन की पदोन्नति कैप्टन से मेजर के रूप में हुई है। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

बधाई संदेश

दिनांक: २५ अप्रैल, २०२०

प्रातः १० बजे

मेजर के पद पर पदोन्नति हेतु शुभकामनाएँ

प्रिय दीदी राधिका
सादर प्रणाम!

आपके पत्र से ज्ञात हुआ कि आपकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं से प्रभावित होकर आपको कैप्टन से मेजर के महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रिय दीदी इसके लिए हार्दिक बधाई। आपने माताजी एवं पिताजी के साथ पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। विगत वर्षों से आप जिस लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभा रही थीं, आपको उसका उचित प्रतिफल प्राप्त हुआ है।

आपको पुनः बधाई।

आपका छोटा भाई
यक्ष

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×