Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप वेणु राजगोपाल / वेणी राजगोपाल हैं। हिंदुस्तान टाइम्स दिल्ली के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर सामाजिक जीवन में बढ़ रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कीजिए। (शब्द सीमा लगभग 100 शब्द)
Advertisements
उत्तर
संपादक महोदय
हिंदुस्तान टाइम्स
नई दिल्ली
विषय - बढ़ते सामाजिक अपराध व हिंसाएँ
आदरणीय महोदय,
मैं पश्चिमी दिल्ली की निवासी आपके समाचार-पत्र की ‘नियमित पाठिका रही हूँ। आपका समाचार-पत्र अनेक सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक समस्याओं को जनता के सामने लाने के लिए जाना जाता है।
आज मैं आपके पत्र के माध्यम से समाज में बढ़ रही हिंसात्मक गतिविधियों को उजागर करना चाहती हूँ। हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है किंतु अफसोस की बात है कि समाज में असुरक्षा बढ़ती जा रही है, जिसके कारण आए दिन भयंकर अपराध व हिंसा की घटनाएँ देखने और सुनने को मिलती हैं। समाज में विभिन्न वर्ग और जातियों के बीच हिंसात्मक वारदातें होती रहती हैं। पारिवारिक स्तर पर भी हिंसाएँ कम होने की बजाय बढ़ रही है। अशिक्षा, बेरोजगारी और गलत आदतें इसका कारण हैं। इनका सीधा प्रभाव बच्चों की मानसिकता, महिला वर्ग तथा समाज पर विभिन्न रूप से पड़ता है। समाज के रक्षक ही जब भक्षक बन जाते हैं, तब ऐसे हालात सामने आते हैं।
मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप अपने प्रतिष्ठित पत्र के माध्यम से हिंसा अपराध करने वालों का पर्दाफाश करें ताकि अन्य लोगों को भी सब उनके साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी मिसाल कायम हो सके।
धन्यवाद
भवदीया
वेणी राजगोपाल
Notes
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ – 1 अंक
- विषयवस्तु – 2 अंक
- भाषा – 1 अंक
- प्रस्तुति – 1 अंक
