पुस्तकें ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन होती हैं। यदि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिले, तो उनके ज्ञान और समझ में अवश्य वृद्धि होती है। आजकल बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताने लगे हैं, जिससे पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। इस आदत को बदलने के लिए पुस्तकालय में बाल साहित्य की नई पुस्तकों की उपलब्धता आवश्यक है। पुस्तकालय में इस समय पुस्तकें कम हैं और जो हैं, वे भी काफी पुरानी हो चुकी हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया शीघ्र नई और पर्याप्त बाल साहित्य की पुस्तकें मँगवाने की व्यवस्था करें, ताकि विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ सके। हमें आशा है कि आप इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगी।
हम सभी आपके सदैव आभारी रहेंगे।
धन्यवाद
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
अनुजा
कक्षा ‘दसवीं’
