मराठी

आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा अनुज/अनुजा हैं। अपनी प्रधानाचार्या को पत्र लिखकर विद्यालय के पुस्तकालय में बाल साहित्य की पुस्तकें मँगवाने का निवेदन कीजिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा अनुज/अनुजा हैं। अपनी प्रधानाचार्या को पत्र लिखकर विद्यालय के पुस्तकालय में बाल साहित्य की पुस्तकें मँगवाने का निवेदन कीजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय,
शिवाजी नगर,
नंदुरबार

दिनांक: 10 अक्टूबर, 2025

सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या जी,
सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय,
शिवाजी नगर,
नंदुरबार

विषय: पुस्तकालय में बाल साहित्य की पुस्तकें मँगवाने हेतु।

महोदया,

मैं आपके विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा हूँ। मैं आपका ध्यान विद्यालय के पुस्तकालय की स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ।

पुस्तकें ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन होती हैं। यदि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिले, तो उनके ज्ञान और समझ में अवश्य वृद्धि होती है। आजकल बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताने लगे हैं, जिससे पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। इस आदत को बदलने के लिए पुस्तकालय में बाल साहित्य की नई पुस्तकों की उपलब्धता आवश्यक है। पुस्तकालय में इस समय पुस्तकें कम हैं और जो हैं, वे भी काफी पुरानी हो चुकी हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया शीघ्र नई और पर्याप्त बाल साहित्य की पुस्तकें मँगवाने की व्यवस्था करें, ताकि विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ सके। हमें आशा है कि आप इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगी।

हम सभी आपके सदैव आभारी रहेंगे।

धन्यवाद

आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
अनुजा
कक्षा ‘दसवीं’

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×