हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

आकृति में P तथा Q केंद्र वाले वृत्त एकदूसरे को R बिंदु पर स्पर्श करते हैं। बिंदु R से जानेवाली रेखा उन वृत्तों को क्रमशः बिंदु A तथा बिंदु B पर प्रतिच्छेदित करती हो तो - (1) सिद्ध की - Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आकृति में P तथा Q केंद्र वाले वृत्त एकदूसरे को R बिंदु पर स्पर्श करते हैं। बिंदु R से जानेवाली रेखा उन वृत्तों को क्रमशः बिंदु A तथा बिंदु B पर प्रतिच्छेदित करती हो तो -

(1) सिद्ध कीजिए रेख AP || रेख BQ

(2) सिद्ध कीजिए ΔAPR ~ ΔRQB

(3) यदि ∠PAR का माप 35° हो, तो ∠RQB का माप ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

(1) P-R-Q ............(स्पर्श वृत्त प्रमेय से) 

ΔPAR में,

रेख PA ≅ रेख PR ........... (एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ)

∴ ∠PAR ≅ ∠PRA ............(समद्विबाहु त्रिभुज के प्रमेय से) ........(1)

ΔQRB में,

रेख QR ≅ रेख QB ........... (एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ)

∴ ∠QRB ≅ ∠QBR .............(समद्विबाहु त्रिभुज के प्रमेय से) ........(2)

∠PRA ≅ ∠QRB .............(शीर्षाभिमुख कोण) ...........(3)

∴ (1), (2) और (3) से,

∠PAR ≅ ∠QBR

∴ ∠PAB ≅ ∠QBA ...............(A-R-B)

रेख AP || रेख BQ ............(एकांतर कोण कसौटी)

(2) ΔAPR और ΔRQB में,

∠PAR ≅ ∠QRB ............[(1) और (3) से]

∠PRA ≅ ∠QBR ............[(2) और (3) से]

ΔAPR ∼ ΔRQB .........(समरूपता की को-को कसौटी)

(3) ∠PAR = 35° ............(दत्त) 

∴ (1), (2) और (3) से,

∠PRA = ∠QRB = ∠QBR = 35° ..............(4)

ΔQRB में,

∠QRB + ∠QBR + ∠RQB = 180° ...........(त्रिभुज के सभी कोणों के मापों का योग)

∴ `35^circ + 35^circ + ∠"RQB" = 180^circ`

∴ `70^circ + ∠"RQB" = 180^circ`

∴ `∠"RQB" = 180^circ - 70^circ`

∴ `∠"RQB" = 110^circ`   

shaalaa.com
स्पर्श वृत्त (Touching Circle)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: वृत्त - प्रश्नसंग्रह 3.2 [पृष्ठ ५८]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 3 वृत्त
प्रश्नसंग्रह 3.2 | Q 4. | पृष्ठ ५८

संबंधित प्रश्न

बाह्यस्पर्शी दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 5.5 सेमी तथा 4.2 सेमी हों तो उनके केंद्रों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।


4 सेमी और 2.8 सेमी त्रिज्या वाले (1) बाह्यस्पर्शी (2) अंतःस्पर्शी वृत्त बनाइए।


आकृति में m(चाप NS) = 125°, m(चाप EF) = 37°, तो ∠NMS का माप ज्ञात कीजिए। 

 


दिए गए प्रत्येक उप प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर दिए हैं। उनमें से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

परस्पर बाह्य स्पर्श करनेवाले दो वृत्तों में अधिक से अधिक कितनी स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकती हैं?


दिए गए प्रत्येक उप प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर दिए हैं। उनमें से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

किसी वृत्त की जीवाएँ AB और CD परस्पर वृत्त के अंतर्भाग में बिंदु E पर प्रतिच्छेदित करती हैं। यदि AE = 5.6, EB = 10, CE = 8 तो ED = कितना?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×