हिंदी

आजकल तो अब्दुल के दिमाग में पौधे ही घूमते हैं। उनके बारे में अनेकों सवाल उठते हैं। स्कूल की दीवार से एक पौधा निकलते देखकर अब्दुल सोचने लगा- इस पौधे की जड़ें कहाँ तक जा रही होंगी?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आजकल तो अब्दुल के दिमाग में पौधे ही घूमते हैं। उनके बारे में अनेकों सवाल उठते हैं।

स्कूल की दीवार से एक पौधा निकलते देखकर अब्दुल सोचने लगा-

  • इस पौधे की जड़ें कहाँ तक जा रही होंगी?
  • इसकी जड़ों को पानी कहाँ से मिलता होगा?
  • यह पौधा कितना बड़ा होगा?
  • दीवार का क्या होगा?
  • चित्र में दिखाए गए पौधे को पहचानो और नाम बताओ?
संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  • इस पौधे की जड़ें दीवार के कम से कम 10 इंच से 20 इंच अंदर तक जा रही है।
  • दीवार में मौजूद नमी से इसकी जड़ों को पानी मिलता है।
  • यदि इस पौधे को दीवार से नहीं उखाड़ा जाएगा तो यह एक पेड़ भी बन सकता है।
  • पौधे के बड़े होने से दीवार फट जाएगी।
  • यह पीपल का पौधा है।
shaalaa.com
जड़ों का जाल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 19: जड़ों का जाल - सवाल ही सवाल [पृष्ठ १६०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
अध्याय 19 जड़ों का जाल
सवाल ही सवाल | Q 1 | पृष्ठ १६०

संबंधित प्रश्न

क्या सभी पौधों की जड़ें होती हैं?


तीन दिन बाद अब्दुल ने देखा कि मटर के पौधे का टूटा हुआ एक हिस्सा सूख गया था। चित्र को देखो। अंदाज़ा लगाओ, पौधे का कौन-सा हिस्सा सूखा होगा? क्यों?


तुम क्या सोचते हो कि तेज़ आँधी के बावज़ूद नीम का पेड़ क्यों नहीं गिरा?


मुरझाए हुए पौधों को पानी देने से उनकी पत्तियाँ फिर से हरी हो जाती हैं। कैसे?


तुम्हारे आस-पास किन पौधों को नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है?

  • अगर इन पौधे को पानी न दें, तो क्या होगा?

नीचे दिए गए चित्रों को देखो। पता लगाओ, इनमें कौन-सी सब्ज़ियाँ पौधों की जड़े हैं।


क्या तुमने कभी किसी दीवार की दरार से कोई पौधा उगते हुए देखा है?

  • कहाँ पर?
  • उसे देखकर क्या तुम्हारे मन में कोई सवाल उठा?
  • कुछ प्रश्न बताओ। अपने बड़ों से उनके उत्तर पता करो।
  • उस पौधे का नाम पता करो, जिसे तुमने देखा।

अब्दुल ने देखा कि रास्ते में एक बहुत बड़ा पेड़ गिरा हुआ था। उस पेड़ की कुछ टूटी हुई जड़ें भी दिखाई दीं। उसे अपने घर का नीम का पेड़ याद आ गया। उसने सोचा–

  • क्या इतने बड़े पेड़ को किसी ने उखाड़ा होगा या यह अपने आप ही गिर गया?
  • यह पेड़ कितना पुराना होगा?
  • चित्र में देखो, कैसे पेड़ के चारों तरफ़ की ज़मीन सीमेंट से पक्की की गई है। इसे बारिश का पानी कैसे मिलेगा?

तुम्हारे इलाके में सबसे पुराने पेड़ कौन-से हैं?

  • अपने बड़ों से पता करो कि वे पेड़ कितने साल पुराने हैं?
  • इस पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी रहते हैं?
  • क्या कभी तुमने कोई बड़ा पेड़ गिरा हुआ देखा है? उसे देखकर तुमने क्या सोचा?

आरिफ़ और रूपाली में आपस में बहस छिड़ गई कि ये-ये चीज़ें बढ़ती हैं।

आरिफ़ - पत्ते, मुन्ना, कली, पिल्ला, नाखून, गाड़ी

रूपाली - चाँद, पेड़, मैं, बाल, तरबूज़, मच्छर, कौआ

  • तुम्हें क्या लगता है, इनमें से कौन-कौन सी चीज़ें बढ़ती हैं?
  • तुम भी अपनी एक सूची बनाओ और लिखो। आपकी सूची में उन चीजों के नाम शामिल हो सकते हैं जो आरिफ़ और रूपाली की सूची में हैं।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×