हिंदी

56 द्रव्यमान संख्या वाले एक आयन पर धनावेश की 3 इकाई हैं, और इसमें इलेक्ट्रॉन की तुलना में 30.4% न्यूट्रॉन अधिक हैं। इस आयन का प्रतीक लिखिए। - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

56 द्रव्यमान संख्या वाले एक आयन पर धनावेश की 3 इकाई हैं, और इसमें इलेक्ट्रॉन की तुलना में 30.4% न्यूट्रॉन अधिक हैं। इस आयन का प्रतीक लिखिए।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

माना कि आयन में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या x है।

∴ आयन में उपस्थित न्यूट्रॉनों की संख्या = `"x" + [("x" xx 30.4)/100]` = 1.304x

चूँकि आयन में 3 इकाई धनात्मक आवेश है,

अत: पितृ परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या = x + 3

और पितृ परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या = x + 3

∴ प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या = द्रव्यमान संख्या

∴ (x + 3) + 1.304x = 56

या 2.304x = 53

या x = `53/2.304` = 23

प्रोटॉनों की संख्या = परमाणु क्रमांक = x + 3

= 23 + 3

= 26

अतः आयन का प्रतीक `""_26^56"Fe"^(3+)` है।

shaalaa.com
परमाणु मॉडल - परमाणु संख्या तथा द्रव्यमान संख्या
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

नीचे दिए गए परमाणु द्रव्यमान (A) और परमाणु संख्या (Z) वाले परमाणुओं का पूर्ण प्रतीक लिखिए-

Z = 17, A = 35


नीचे दिए गए परमाणु द्रव्यमान (A) और परमाणु संख्या (Z) वाले परमाणुओं का पूर्ण प्रतीक लिखिए-

Z = 92, A = 233


नीचे दिए गए परमाणु द्रव्यमान (A) और परमाणु संख्या (Z) वाले परमाणुओं का पूर्ण प्रतीक लिखिए-

Z = 4, A = 9


निम्नलिखित में से कौन सम-आयनी स्पीशीज़ हैं, अर्थात् किनमें इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या है?

Na+, K+, Mg2+, Ca2+, S2−, Ar


यदि कार्बन परमाणु का व्यास 0.15 nm है, तो उन कार्बन परमाणुओं की संख्या की गणना कीजिए, जिन्हें 20 cm स्केल की लंबाई में एक-एक करके व्यवस्थित किया जा सकता है।


कार्बन के 2 × 108 परमाणु एक कतार में व्यवस्थित हैं। यदि इस व्यवस्था की लंबाई 2.4 cm है, तो कार्बन परमाणु के व्यास की गणना कीजिए।


ज़िंक परमाणु का व्यास 2.6 Å है- (क) जिंक परमाणु की त्रिज्या pm में तथा (ख) 1.6 cm की लंबाई में कतार में लगातार उपस्थित परमाणुओं की संख्या की गणना कीजिए।


`""_35^79"Br"` तथा 79Br प्रतीक मान्य हैं, जबकि `""_79^35"Br"` तथा 35Br मान्य नहीं हैं। संक्षेप में कारण बताइए।


37 द्रव्यमान संख्या वाले एक आयन पर ऋणावेश की एक इकाई है। यदि आयन में इलेक्ट्रॉन की तुलना में न्यूट्रॉन 11.1% अधिक है, तो आयन का प्रतीक लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×