Advertisements
Chapters
2: अम्ल, क्षारक एवं लवण
3: धातु एवं अधातु
4: कार्बन एवं उसके यौगिक
5: तत्वों का आर्वत वर्गीकरण
6: जैव प्रक्रम
7: नियंत्रण और समन्वय
8: जीव जनन कैसे करते हैं?
9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास
10: प्रकाश- परावर्तन तथा अपरवर्तन
▶ 11: मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
12: विद्दुत
13: विद्दुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
14: ऊर्जा के स्त्रोत
15: हमारा पर्यावरण
16: प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
![NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 - मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 - मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार - Shaalaa.com](/images/vigyan-exemplar-hindi-class-10_6:ce15df99555241be9838913a7b668a3e.png)
Advertisements
Solutions for Chapter 11: मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
Below listed, you can find solutions for Chapter 11 of CBSE NCERT Exemplar for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १०.
NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० 11 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार Exemplar [Pages 86 - 89]
कोई व्यक्ति 2 m से अधिक दूरी पर स्थित बिंबों को स्पष्ट नहीं देख सकता। इस दोष का संशोधन उस लेंस के उपयोग द्वारा किया जा सकता है जिसकी क्षमता है :
+ 0.5 D
– 0.5 D
+ 0.2 D
– 0.2 D
कक्षा में सबसे पीछे बेंच पर बैठा कोई विद्यार्थी श्यामपट्ट पर लिखे अक्षरों को पढ़ सकता है, परंतु पाठ्य पुस्तक में लिखे अक्षरों को नहीं पढ़ पाता। निम्नलिखित में कौन-सा प्रकथन सही है?
विद्यार्थी के नेत्र का निकट बिंदु उससे दूर हो गया है
विद्यार्थी के नेत्र का निकट बिंदु उसके पास आ गया है
विद्यार्थी के नेत्र का दूर बिंदु उसके पास आ गया है
विद्यार्थी के नेत्र का दूर बिंदु उससे दूर हो गया है
कोई प्रिज्म ABC (आधार BC के साथ) विभिन्न विन्यासों में रखा जाता है। श्वेत प्रकाश का कोई पतला प्रकाश पुंज चित्र में दर्शाए अनुसार इस प्रिज्म पर आपतित है। नीचे दिए गए किस प्रकरण में प्रकाश के विक्षेपण के पश्चात् शीर्ष से तीसरा वर्ण आकाश के वर्ण के तदनुरूपी है?
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
| (i) | (ii) | (iii) | (iv) |
(i)
(ii)
(iii)
(iv)
दोपहर के समय सूर्य श्वेत प्रतीत होता है, क्योंकि तब : ______
प्रकाश का न्यूनतम प्रकीर्णन होता है
श्वेत - प्रकाश के सभी वर्गों का प्रकीर्णन हो जाता है
नीले वर्ण का सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है
लाल वर्ण का सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है
इंद्रधनुष बनने में प्रकाश की कौन-सी परिघटनाएँ सम्मिलित होती हैं?
परावर्तन, अपवर्तन तथा विक्षेपण
अपवर्तन, विक्षेपण तथा पूर्ण आंतरिक परावर्तन
अपवर्तन, विक्षेपण तथा आंतरिक परावर्तन
विक्षेपण, प्रकीर्णन तथा पूर्ण आंतरिक परावर्तन
तारों के टिमटिमाने का कारण है : ______
वायुमंडलीय जल बूँदों द्वारा प्रकाश का विक्षेपण
वायुमंडल में परिवर्ती अपवर्तनांकों की विभिन्न परतों द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
वायुमंडलीय धूल कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
बादलों द्वारा प्रकाश का आंतरिक परावर्तन
स्वच्छ आकाश नीला प्रतीत होता है, क्योंकि ______
नीला प्रकाश वायुमंडल में अवशोषित हो जाता है
पराबैंगनी विकिरण वायुमंडल में अवशोषित हो जाते हैं
वायुमंडल द्वारा अन्य सभी वर्गों के प्रकाश की तुलना में बैंगनी तथा नीला प्रकाश अधिक प्रकीर्णित होता है
वायुमंडल द्वारा बैंगनी तथा नीले प्रकाश की तुलना में अन्य सभी वर्णों का प्रकाश अधिक प्रकीर्णित होता है
वायु में श्वेत प्रकाश के विभिन्न वर्णों के प्रकाश के फैलने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकथन सही है?
लाल प्रकाश सर्वाधिक गति से गमन करता है
हरे प्रकाश की तुलना में नीला प्रकाश तीव्र गति से गमन करता है
श्वेत प्रकाश के सभी वर्ण समान चाल से गमन करते हैं
पीला प्रकाश लाल तथा बैंगनी प्रकाश की माध्य चाल से गमन करता है
ऊँचे भवनों के शीर्ष पर लगे खतरे के संकेत लाल वर्ण के होते हैं। इन्हें दूरी से आसानी से देखा जा सकता है, क्योंकि अन्य वर्णों की अपेक्षा लाल वर्ण का प्रकाश : ______
धुँए तथा कोहरे द्वारा सर्वाधिक प्रकीर्णित होता है
धुँए तथा कोहरे द्वारा न्यूनतम प्रकीर्णित होता है
धुँए तथा कोहरे द्वारा सर्वाधिक अवशोषित होता है
वायु में तीव्रतम गति से चलता है
सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य के रक्ताभ प्रतीत होने में निम्नलिखित परिघटनाओं में से किसका महत्वपूर्ण योगदान है?
प्रकाश का विक्षेपण
प्रकाश का प्रकीर्णन
प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
पृथ्वी से प्रकाश का परावर्तन
गहरे समुद्र में जल का रंग नीला दिखाई देने का कारण है : ______
जल में शैवाल की उपस्थिति तथा अन्य पौधों की उपस्थिति
जल में प्रकाश का परावर्तन
प्रकाश का प्रकीर्णन
समुद्र द्वारा प्रकाश का अवशोषण
जब प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है तो अधिकांश अपवर्तन कहाँ होता है?
क्रिस्टलीय लेंस पर
स्वच्छ मंडल (कॉर्निया) पर
परितारिका पर
पुतली पर
नेत्र लेंस की फोकस दूरी में वृद्धि हो जाती है जब नेत्र की पेशियाँ : ______
शिथिल होती हैं तथा लेंस पतला हो जाता है
सिकुड़ती हैं तथा लेंस मोटा हो जाता है
शिथिल होती हैं तथा लेंस मोटा हो जाता है
सिकुड़ती हैं तथा लेंस पतला हो जाता है
निम्नलिखित प्रकथनों में से कौन-सा सही है?
निकट दृष्टि वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है
दीर्घ दृष्टि वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है
निकट दृष्टि वाला व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है
दीर्घ दृष्टि वाला व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता
निकट दृष्टि दोषों को दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।
दीर्घ दृष्टि दोषों को दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।
कक्षा के कमरे में पीछे बैठा कोई छात्र श्यामपट पर लिखे अक्षरों को स्पष्ट नहीं पढ़ पाता। डॉक्टर उसे क्या परामर्श देंगे? इस दोष के संशोधन के लिए किरण आरेख खींचिए।
हम पास की वस्तुओं और दूर की वस्तुओं को भी देखने योग्य कैसे बन जाते हैं?
किसी व्यक्ति को अपने दृष्टि दोष के संशोधन के लिए -4.5D क्षमता के लेंस की आवश्यकता होती है :
- वह व्यक्ति किस प्रकार के दृष्टि दोष से पीड़ित है?
- संशोधक लेंस की फोकस दूरी कितनी है?
- संशोधक लेंस की प्रकृति क्या है?
आप दो सर्वसम प्रिज्मों का उपयोग किस प्रकार करेंगे कि एक प्रिज्म पर आपतित पतला श्वेत प्रकाश पुंज दूसरे प्रिज्म से श्वेत प्रकाश पुंज के रूप में निर्गत हो? आरेख खींचिए।
कोई ऐसा किरण आरेख खींचिए जो यह दर्शाए कि जब कोई पतला श्वेत प्रकाश पुंज किसी प्रिज्म के एक अपवर्ती पृष्ठ पर आपतित होता है तो उसका वर्ण विक्षेपण हो जाता है। प्राप्त स्पेक्ट्रम के वर्णों के क्रम को भी इंगित कीजिए।
क्या हमें दिखाई देने वाली किसी तारे की स्थिति उसकी सही स्थिति होती है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
हमें आकाश में इंद्रधनुष केवल वर्षा के पश्चात् ही क्यों दिखाई देता है?
स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है?
सूर्योदय/सूर्यास्त तथा दोपहर के समय सूर्य के वर्ण में अंतर क्यों दृष्टिगोचर होता है? प्रत्येक के लिए स्पष्टीकरण दीजिए।
मानव नेत्र की संरचना तथा कार्यविधि स्पष्ट कीजिए। हम पास एवं दूर दोनों की वस्तुओं को देखने योग्य कैसे बन जाते हैं?
हम कब यह कहते हैं कि कोई व्यक्ति निकट दृष्टि अथवा दीर्घ दृष्टि दोष से पीड़ित है? आरेखों का उपयोग करके स्पष्ट कीजिए कि निकट दृष्टि तथा दीर्घ दृष्टि दोष से संबंधित दृष्टि दोषों का संशोधन किस प्रकार किया जा सकता है?
नामांकित किरण आरेख का उपयोग करके किसी काँच के त्रिभुजाकार प्रिज्म से होने वाले प्रकाश के अपवर्तन को स्पष्ट कीजिए। इस प्रकार विचलन कोण की परिभाषा लिखिए।
सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य के रक्ताभ प्रतीत होने का स्पष्टीकरण हम किस प्रकार कर सकते हैं? दोपहर के समय यह लाल क्यों प्रतीत नहीं होता?
काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण की परिघटना उपयुक्त किरण आरेख खींचकर स्पष्ट कीजिए।
वायुमंडल में अपवर्तन किस प्रकार होता है? तारे क्यों टिमटिमाते हैं जबकि ग्रह नहीं टिमटिमाते?
Solutions for 11: मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
![NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 - मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 - मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार - Shaalaa.com](/images/vigyan-exemplar-hindi-class-10_6:ce15df99555241be9838913a7b668a3e.png)
NCERT Exemplar solutions for विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 - मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
Shaalaa.com has the CBSE Mathematics विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT Exemplar solutions for Mathematics विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० CBSE 11 (मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.
Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT Exemplar textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.
Concepts covered in विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० chapter 11 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार are मानव नेत्र, समंजन क्षमता, दृष्टि दोष तथा उनका संशोधन: निकट-दृष्टि दोष, दृष्टि दोष तथा उनका संशोधन: दीर्घ-दृष्टि दोष, दृष्टि दोष तथा उनका संशोधन: जरा-दूरदृष्टिता, प्रिज़्म से प्रकाश का अपवर्तन, काँच के प्रिज़्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण, वायुमंडलीय अपवर्तन, वायुमंडलीय अपवर्तन का अनुप्रयोग, प्रकाश का प्रकीर्णन, प्रकाश के प्रकीर्णन के अनुप्रयोग.
Using NCERT Exemplar विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० solutions मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Exemplar Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० students prefer NCERT Exemplar Textbook Solutions to score more in exams.
Get the free view of Chapter 11, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० additional questions for Mathematics विज्ञान एक्सेम्पलर [हिन्दी] इयत्ता १० CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.




