मराठी

Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ - CBSE Question Bank Solutions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  1761 to 1780 of 6860  next > 

बाज़ार पर आधारित लेख नकली सामान पर नकेल ज़रूरी का अंश पढ़िए और नीचे दिए गए बिंदुओं पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

  1. नकली सामान के खिलाफ़ जागरूकता के लिए आप क्या कर सकते हैं?
  2. उपभोक्ताओं के हित को मद्देनज़र रखते हुए सामान बनाने वाली कंपनियों का क्या नैतिक दायित्व हैं?
  3. ब्रांडेड वस्तु को खरीदने के पीछे छिपी मानसिकता को उजागर कीजिए?

नकली सामान पर नकेल जरूरी

अपना क्रेता वर्ग बढ़ाने की होड़ में एफ़एमसीजी यानी तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियाँ गाँव के बाजारों में नकली सामान भी उतार रही हैं। कई उत्पाद ऐसे होते हैं जिन पर न तो निर्माण तिथि होती है और न ही उस तारीख का जिक्र होता है जिससे पता चले कि अमुक सामान के इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी है। आउटडेटेड या पुराना पड़ चुका सामान भी गाँव-देहात के बाजारों में खप रहा है। ऐसा उपभोक्ता मामलों के जानकारों का मानना है। नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन के सदस्य की मानें तो जागरूकता अभियान में तेजी लाए बगैर इस गोरखधंधे पर लगाम कसना नामुमकिन है। उपभोक्ता मामलों की जानकार पुष्पा गिरि माँ जी का कहना है, “इसमें दो राय नहीं कि गाँव-देहात के बाजारों में नकली सामान बिक रहा है। महानगरीय उपभोक्ताओं को अपने शिकंजे में कसकर बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, खासकर ज्यादा उत्पाद बेचने वाली कंपनियाँ गाँव का रुख कर चुकी हैं। वे गाँव वालों के अज्ञान और उनके बीच जागरूकता के अभाव का पूरा फ़ायदा उठा रही हैं। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कानून जरूर हैं लेकिन कितने लोग इनका सहारा लेते हैं यह बताने की जरूरत नहीं। गुणवत्ता के मामले में जब शहरी उपभोक्ता ही उतने सचेत नहीं हो पाए हैं तो गाँव वालों से कितनी उम्मीद की जा सकती है।
” इस बारे में नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन के सदस्य जस्टिस एस०एन० कपूर का कहना है, “टीवी ने दूर-दराज के गाँवों तक में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को पहुँचा दिया है। बड़ी-बड़ी कंपनियाँ विज्ञापन पर तो बेतहाशा पैसा खर्च करती हैं लेकिन उपभोक्ताओं में जागरूकता को लेकर वे चवन्नी खर्च करने को तैयार नहीं हैं। नकली सामान के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी मिलकर ठोस काम कर सकते हैं। ऐसा कि कोई प्रशासक भी न कर पाए।” बेशक, इस कड़वे सच को स्वीकार कर लेना चाहिए कि गुणवत्ता के प्रति जागरूकता के लिहाज से शहरी समाज भी कोई ज्यादा सचेत नहीं है। यह खुली हुई बात है कि किसी बड़े ब्रांड का लोकल संस्करण शहर या महानगर का मध्य या निम्नमध्य वर्गीय उपभोक्ता भी खुशी-खुशी खरीदता है। यहाँ जागरूकता का कोई प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि वह ऐसा सोच-समझकर और अपनी जेब की हैसियत को जानकर ही कर रहा है। फिर गाँव वाला उपभोक्ता ऐसा क्योंकर न करे। पर फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि यदि समाज में कोई गलत काम हो रहा है तो उसे रोकने के जतन न किए जाएँ। यानी नकली सामान के इस गोरखधंधे पर विराम लगाने के लिए जो कदम या अभियान शुरू करने की जरूरत है वह तत्काल हो।

-हिंदुस्तान, 6 अगस्त 2006, साभार

[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

प्रेमचंद की कहानी ईदगाह के हामिद और उसके दोस्तों का बाज़ार से क्या संबंध बनता है? विचार करें।

[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

Advertisements
अपने सामान की बिक्री को बढ़ाने के लिए आज किन-किन तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है? उदाहरण सहित उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए। आप स्वयं किस तकनीक या तौर-तरीके का प्रयोग करना चाहेंगे जिससे बिक्री भी अच्छी हो और उपभोक्ता गुमराह भी न हो।
[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
विभिन्न परिस्थितियों में भाषा का प्रयोग भी अपना रूप बदलता रहता है कभी औपचारिक रूप में आती है, तो कभी अनौपचारिक रूप में। पाठ में से दोनों प्रकार के तीन-तीन उदाहरण छाँटकर लिखिए।
[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
पाठ में अनेक वाक्य ऐसे हैं, जहाँ लेखक अपनी बात कहता है कुछ वाक्य ऐसे हैं जहाँ वह पाठक-वर्ग को संबोधित करता है। सीधे तौर पर पाठक को संबोधित करने वाले पाँच वाक्यों को छाँटिए और सोचिए कि ऐसे संबोधन पाठक से रचना पढ़वा लेने में मददगार होते हैं?
[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए।

  1. पैसा पावर है।
  2. पैसे की उस पर्चेज़िंग पावर के प्रयोग में ही पावर का रस है।
  3. मित्र ने सामने मनीबैग फैला दिया।
  4. पेशगी ऑर्डर कोई नहीं लेते।
ऊपर दिए गए इन वाक्यों की संरचना तो हिंदी भाषा की है लेकिन वाक्यों में एकाध शब्द अंग्रेज़ी भाषा के आए हैं। इस तरह के प्रयोग को कोड मिक्सिंग कहते हैं। एक भाषा के शब्दों के साथ दूसरी भाषा के शब्दों का मेलजोल! अब तक आपने जो पाठ पढ़े उसमें से ऐसे कोई पाँच उदाहरण चुनकर लिखिए। यह भी बताइए कि आगत शब्दों की जगह उनके हिंदी पर्यायों का ही प्रयोग किया जाए तो संप्रेषणीयता पर क्या प्रभाव पड़ता है।
[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

पर्चेंज़िंग पावर से क्या अभिप्राय है?

बाज़ार की चकाचौंध से दूर पर्चेज़िंग पावर का साकारात्मक उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है? आपकी मदद क लिए संकेत दिया जा रहा है-

  1. सामाजिक विकास के कार्यों में।
  2. ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में ______।
[1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [1.12] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
लोगों ने लड़कों की टोली को मेंढक-मंडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आप को इंद्रसेना कहकर क्यों बुलाती थी?
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?

[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

पानी दे, गुड़धानी दे मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है?

[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?

[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?

[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
रिश्तों में हमारी भावना-शक्ति का बँट जाना विश्वासों के जंगल में सत्य की राह खोजती हमारी बुद्धि की शक्ति को कमज़ोर करती है। पाठ में जीजी के प्रति लेखक की भावना के संदर्भ में इस कथन के औचित्य की समीक्षा कीजिए।
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
क्या इंदर सेना आज के युवा वर्ग का प्रेरणास्रोत हो सकती है? क्या आपके स्मृति-कोश में ऐसा कोई अनुभव है जब युवाओं ने संगठित होकर समाजोपयोगी रचनात्मक कार्य किया हो, उल्लेख करें।
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
तकनीकी विकास के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। कृषि-समाज में चैत्र, वैशाख सभी माह बहुत महत्त्वपूर्ण हैं पर आषाढ़ का चढ़ना उनमें उल्लास क्यों भर देता है?
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
पाठ के संदर्भ में इसी पुस्तक में दी गई निराला की कविता बादल-राग पर विचार कीजिए और बताइए कि आपके जीवन में बादलों की क्या भूमिका है?
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
त्याग तो वह होता ______ उसी का फल मिलता है। अपने जीवन के किसी प्रसंग से इस सूक्ति की सार्थकता समझाइए।
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

पानी का संकट वर्तमान स्थिति में भी बहुत गहराया हुआ है। इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य संकटों के बारे में लिखिए।

[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
आपकी दादी-नानी किस तरह के विश्वासों की बात करती हैं? ऐसी स्थिति में उनके प्रति आपका रवैया क्या होता है? लिखिए।
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
बादलों से संबंधित अपने-अपने क्षेत्र में प्रचलित गीतों का संकलन करें तथा कक्षा में चर्चा करें।
[1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
< prev  1761 to 1780 of 6860  next > 
Advertisements
Advertisements
CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Question Bank Solutions
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Accountancy (लेखाशास्त्र)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Economics (अर्थशास्त्र)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ English Core
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ English Elective - NCERT
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Geography (भूगोल)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Hindi (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Hindi (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ History (इतिहास)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Mathematics (गणित)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Political Science (राजनीति विज्ञान)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Psychology (मनोविज्ञान)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Sanskrit (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Sanskrit (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Arts (Hindi Medium) इयत्ता १२ Sociology (समाजशास्त्र)
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×