Definitions [4]
विलयन को परिभाषित कीजिए।
विलयन दो या दो से अधिक अवयवों का समांगी मिश्रण होता है जिसका संघटन निश्चित परिसीमाओं के अन्तर्गत ही परिवर्तित हो सकता है।
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
मोल-अंश
विलयन में उपस्थित किसी एक घटक या अवयव के मोलों की संख्या तथा विलेय एवं विलायक के कुल मोलों की संख्या के अनुपात को उस अवयव का मोल-अंश कहते हैं। इसे x से व्यक्त करते हैं।
अवयव के मोल-अंश = `"अवयव के मोलों की संख्या"/"सभी अवयवों के कुल मोलों की संख्या"`
माना एक विलयन में विलेय के nA मोल तथा विलायक के nB मोल उपस्थित हैं, तब
विलेय के मोल अंश (xA) = `"n"_"A"/("n"_"A" + "n"_"B")` ...(i)
विलायक के मोल अंश (xB) = `"n"_"B"/("n"_"A" + "n"_"B")` ...(ii)
विलयन में समस्त अवयवों के मोल अंश का योग सदैव 1 होता है, अर्थात
`"x"_"A" + "x"_"B" = "n"_"A"/("n"_"A" + "n"_"B") + "n"_"B"/("n"_"A" + "n"_"B")` = 1
अतः यदि किसी द्विअंगी विलयन के एक अवयव के मोल-अंश ज्ञात हों तो दूसरे अवयव के मोल-अंश ज्ञात किए जा सकते हैं।
उदाहरणार्थ: द्विअंगी विलयन के लिए मोल-अंश xA, xB से निम्नलिखित प्रकार सम्बन्धित है –
xA = 1 – xB
या xB = 1 – xA
मोल-अंश विलयन के ताप पर निर्भर नहीं करते हैं।
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
मोलरता
एक लीटर (1 क्यूबिक डेसीमीटर) विलयन में घुले हुए विलेय के मोलों की संख्या को उस विलयन की मोलरता (M) कहते हैं।
मोलरता = `"विलेय के मोल"/"विलयन का लीटर में आयतन"`
उदाहरणार्थ: NaOH के 0.25 mol L-1 (0.25 M) विलयन का तात्पर्य है की NaOH के 0.25 मोल को 1 लीटर (1 क्यूबिक डेसीमीटर) विलयन में घोला गया है।
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
द्रव्यमान प्रतिशत
किसी विलयन में किसी अवयव का द्रव्यमान प्रतिशत विलयन के प्रति 100 g में उस अवयव का द्रव्यमान होता है।
अवयव का द्रव्यमान = `"विलयन में उपस्थित अवयव का द्रव्यमान"/"विलयन का कुल द्रव्यमान" xx 100`
उदाहरणार्थ, यदि एक विलयन का वर्णन, जल में 10% ग्लूकोस का द्रव्यमान, के रूप में किया जाए तो इसका तात्पर्य यह है कि 10 g ग्लूकोस को 90 g जल में घोलने पर 100 g विलयन प्राप्त होगा। द्रव्यमान प्रतिशत में व्यक्त सांद्रता का उपयोग सामान्य रासायनिक उद्योगों के अनुप्रयोगों में किया जाता है। उदाहरणार्थ व्यावसायिक ब्लीचिंग विलयन में सोडियम हाइपोक्लोराइट का जल में 3.62 द्रव्यमान प्रतिशत होता है।
Concepts [18]
- विलयन परिचय
- विलयनों के प्रकार
- विलयनों की सांद्रता को व्यक्त करना
- विलेयता
- ठोसों की द्रवों में विलेयता
- गैसों की द्रवों में विलेयता
- द्रवीय विलयनों का वाष्प दाब
- द्रव - द्रव विलयनों का वाष्प दाब
- राउल्ट का नियम; हेनरी के नियम की एक विशेष स्थिति
- ठोस पदार्थों का द्रवों में विलयन एंव उनका वाष्पदाब
- आदर्श एंव अनादर्श विलयन
- अनुसंख्य गुणधर्म और आण्विक द्रव्यमान की गणना
- वाष्प दाब का आपैक्षिक अवनमन
- क्वथनांक का उन्नयन
- हिमांक का अवनमन
- परासरण एंव परासरण दाब
- प्रतिलोम परासरण एंव जल शोधन
- असामान्य मोलर द्रव्यमान
