Definitions [6]
परिभाषा लिखिए।
पोषक तत्व
खाद्य पदार्थों के विभिन्न घटक जैसे कार्बोज, प्रथिन (प्रोटीन), स्निग्ध पदार्थ (वसा), जीवनसत्त्व, तथा खनिज इत्यादि घटकों को पोषक तत्त्व कहते हैं।
परिभाषा लिखिए।
पोषण
पोषक पदार्थों को शरीर द्वारा ग्रहण करने तथा शरीर द्वारा उनका उपयोग करने की पूर्ण प्रक्रिया को पोषण कहते हैं।
परिभाषा लिखिए।
ऑक्सीश्वसन
ऑक्सीजन की उपस्थिति में कोशिकीय स्तर पर होने वाले श्वसन को ऑक्सीश्वसन कहते हैं।
परिभाषा लिखिए।
ग्लायकोलायसीस
कोशिका में होने वाली प्रक्रिया जिसमें ग्लुकोज के अणु का विघटन (आक्सीकरण) होने पर क्रमशः पायरुविक अम्ल, ATP, NADH2 तथा पानी के दो-दो अणु बनते हैं। ऐसी प्रक्रिया को ग्लायकोलायसीस कहते हैं।
परिभाषा लिखिए।
कोशिकीय स्तर का श्वसन
कोशिका के अंत:भाग में ग्लुकोज तथा खाद्यपदार्थों के अन्य घटकों का ऑक्सीजन की उपस्थिति में या अनुपस्थिति में होने वाले ऑक्सीकरण को कोशिकीय स्तर का श्वसन कहते हैं।
परिभाषा लिखिए।
प्रथिन
अमीनो अम्ल के अनेक अणु एक-दूसरे से रासायनिक बंध द्वारा जुड़कर एक महानअणु बनाते हैं। इस महाअणु को ही 'प्रथिन (प्रोटीन)' कहते हैं।
Important Questions [12]
- घुलनशीलता के आधार पर जीवनसत्व का वर्गीकरण कीजिये।
- उपर्युक्त वर्गीकरण से प्रत्येक जीवनसत्व का एक-एक उदाहरण लिखिए।
- वैज्ञानिक कारण लिखिये। कसरत (व्यायाम) करने के बाद थकावट महसूस होती है।
- निम्न कथन सत्य हैं या असत्य लिखिए: ऑक्सीश्वसन की क्रिया में प्रथिनों का आक्सीकरण होता है।
- वैज्ञानिक कारण लिखिए। कुछ उच्चस्तरीय वनस्पती और प्राणी भी कभी-कभी अनाक्सीश्वसन करते हैं।
- सहसंबंध पहचानकर अपूर्ण सहसंबंध पूर्ण करो: त्वचा : मेलेनिन : : स्वादुग्रंथि : ______.
- दो प्रकार के जीवनसत्त्व लिखो।
- हड्डियों में ______ अमीनों अम्ल होता है।
- जीवनसत्त्व का अर्थ क्या है?
- वैज्ञानिक कारण लिखिए। रेशेदार पदार्थ एक महत्त्व का पोषकतत्व है।
- निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए: अ. क्र. प्रथिन अवयवों के नाम 1. मेलेनिन रंगद्रव्य, केरैटीन ______ 2. ______ स्वादुग्रंथी 3. हिमोग्लोबीन, प्रतिपिंड़ ______
- वैज्ञानिक कारण लिखिए। कोशिका विभाजन यह कोशिका के और सजिवों के विभिन्न गुणधर्मों में से एक महत्त्वपूर्ण गुणधर्म है।
