मराठी

Hindi Course - B Board Sample Paper 2025-2026 English Medium Class 10 Question Paper Solution

Advertisements
Hindi Course - B [Board Sample Paper]
Marks: 80 CBSE
English Medium
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date: मार्च 2026
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :

  • इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ।
  • इस प्रश्नपत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
  • प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए

खंड-क (अपठित बोध)
[7]1

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं। यह सभी जीवों में किसी न किसी रूप में अवश्य विद्यमान रहती है। यही व्यक्ति की कार्य क्षमता का प्रमाण होती है। विविध शैक्षिक संसाधनों के माध्यम से इसे अर्जित और विस्तारित किया जा सकता है। सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता होती है। इस हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। शिक्षा व्यक्ति में गुणवता का आह्वान कर योग्यता का निर्धारण करती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि उसे मजबूत आधार प्रदान करती है। बच्चे में इसके प्रकटिकरण का आभास सर्वप्रथम माता-पिता को होता है। वही उसकी योग्यता के परखकर तद्नुरूप उत्तरदायित्व सौंपने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इससे कार्य के प्रति निष्ठा जागृत होती है और कार्य सिद्ध अवश्यंभावी हो जाती है। अन्यथा असफल होने पर जीवन में अवसाद का प्रवेश होता है, जिससे होने वाली सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता।

महाराज दशरथ और रानी कैकेयी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जहाँ महाराज दशरथ राम को अवध का राज्य देना चाहते है, वहीं कैकेयी राम एवं भरत दोनों की योग्यताओं को पहचानती हैं। उन्हें सम्यक ज्ञान था कि भरत में भी अयोध्या का राज्य सँभालने की योग्यता है, किंतु राम अधर्मी राक्षसों का संहार कर संपूर्ण जगत का मंगल कर सकते हैं । इसीलिए दुनिया में होने वाली अपकीर्ति की परवाह न करके भी भरत के लिए अवध का राज्य तथा राम के लिए वनवास याचना की।

अतः संतान को जन्म देना ही माता-पिता का कर्तव्य नहीं है। योग्य नागरिक बनाकर योग्यतानुसार राष्ट्र-निर्माण में नियोजित करना उससे बड़ा दायित्व है।

(दैनिक जागरण)

(क) व्यक्ति कि कार्यक्षमता का प्रमाण होता है-     (1)

  1. शक्ति
  2. योग्यता
  3. शिक्षा
  4. कौशल

(ख) उत्कृष्ठ शैक्षिक योजना कि आवश्यकता क्यों होती है?     (1)

  1. सांसाधन के विकास हेतु
  2. शिक्षा के प्रसार हेतु
  3. व्यक्तित्व निर्माण हेतु
  4. योग्यता निर्धारण हेतु

(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:     (1)

कथन: कैकयी महाराज दशरथ से अधिक बुद्धिमान थी।

कारण: वह राम और भरत की योग्यताओं को अच्छी तरह जानती थी।

  1. कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  2. कथन और कारण दोनों सही हैं।
  3. कथन गलत है और कारण सही है।
  4. कथन और कारण दोनों गलत हैं।

(घ) देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता क्यों होती है?     (2)

(ङ) महाराज दशरथ और रानी कैकयी के उदाहरण से आप क्या समझते हैं?     (2)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[7]2

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

दीप प्रज्वलन आदि संस्कृतियों का अभिन्न अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का हो, दीप प्रज्वलन के बिना आज भी संपन्न नहीं माना जाता। दीपावली और गुरुनानक जयंती, हमारे दो प्रमुख दीप पर्व हैं। जगमगाते आवासीय  और कार्य परिसर जनमानस को हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति देते हैं, उनमें आशा एवं उत्साह का संचार करते हैं। आवासीय, शैक्षिक, औद्योगिक भवन यहाँ तक कि नाभिकीय संयंत्र की संध्या का शिलान्यास किसी भी कोटि की संगोष्ठी का उद्घाटन हम अनिवार्यतः दीया जला कर करते हैं। प्रज्वलित दीप से परिवेश की नकारात्मकता निराकृत होती है, वातावरण शुद्ध होता है, दैविक शक्तियों का आगमन आसान होता है। अधिसंख्य व्यक्ति क्लेश, विवाद और भ्रांतियों से इसलिए त्रस्त हैं, चूंकि उन्हें जीवन के परम उद्देश्य और इसकी अधिप्राप्ति के आवश्यक साधनों और विधियों का ज्ञान नहीं है। उद्देश्य की स्पष्टता से सुसंगत सोच और उसी अनुरूप संगत निर्मित करेंगे तो अभीष्ट की प्राप्ति आवश्यक होगी।

प्रकाश ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। अंधकार कितना भी हो, एक जलते दिये से लुप्त हो जाता। अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाने में दीपक की भूमिका निर्विवाद है। यह दीपक उस सद्बुदधि और विवेक का है, जो एक ओर व्यक्ति की प्रभु से निकटता स्थापित करता है और दूसरों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आवरण धोखा दे सकता है। बाह्म चमक-दमक और लीपापोती की आतुरता में अंतःकरण की उपेक्षा हो सकती है। अपने मूल दैनिक रूप की पहचानें निखारते रहें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा।

(दैनिक जागरण)

(क) अंधकार को किसके समान बताया गया है     (1)

  1. मूर्खता
  2. अज्ञान
  3. क्लेश
  4. निराशा

(ख) प्रकाश को देवत्व का प्रतीक क्यो कहा गया है?     (1)

  1. प्रकाश फैलाने से
  2. सद्बुद्धि के प्रसार से
  3. अंधकार को दूर करने से
  4. भगवान की आरती करने से

(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:     (1)

कथन: किसी भी संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जलाकर होता है।

कारण: दीप प्रज्वलन से वक्ता में आशा और उत्साह का संचार होता है।

  1. कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  2. कथन और कारण दोनों सही है।
  3. कथन गलत है और कारण सही है।
  4. कथन और कारण दोनों गलत है।

(घ) जीवन की सार्थकता से आप क्या समझते हैं?     (2)

(ङ) दीपक की भूमिका को स्पष्ट किजिये।     (2)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)
[4]3 | पदबंध पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
[1]3.i

सर्वनाम पदबंध का प्रयोग करते हुए एक वाक्य बानाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.ii

यह लड़का हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है। रेखांकित का पदबंध बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.iii

क्रिया विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.iv

तलवार की सीधमें धरती फटती ही जा रही थी- वाक्य में रेखांकित पदबंध की पहचान कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.v

पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था- पंक्ति में प्रयुक्त विशेषण पदबंध को चुनकर लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]4 | रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
[1]4.i

मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे लेकिन केवल तीन दरजे आगे। वाक्य का भेद लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.ii

फिर सालाना इम्तिहान हुआ और कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ- वाक्य भेद लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.iii

जब अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा तब पुलिस ने उनको पकड़ लिया। संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.iv

जो बात उनकी ज़िंदगी में थी वहीं उनके गीतों में थी। यह मिश्र वाक्य कैसे है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.v

सरल वाक्य का एक उदाहरण लिखकर उसे स्पष्ट भी कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]5 | 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
[1]5.i

राम भी तुम, तुम ही लक्ष्मण साथियों- पंक्ति में प्रयुक्त राम, लक्ष्मण से सामासिक पद बनाकर भेद लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.ii

‘करुणाकर’ सामासिक पद में प्रयुक्त पूर्व पद और उत्तर पद अलग कर समास का नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.iii

‘अनाथ’ का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.iv

कर्मधारय समास के किसी एक उदाहरण का वाक्य प्रयोग कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]5.v

‘त्रिभुज’ का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]6 | 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
[1]6.i

भाई साहब का रूद्र रूप देखकर ______ जाते। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान को भरिए।)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.ii

‘हक्का-बक्का रह जाना’ मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.iii

‘आँखों में धूल झोंकना’ तथा ‘आँखों में बसाना’ मुहावरों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.iv

फिल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.v

गायन इतना प्रभावीत था कि वह अपनी _______ लगा। उचित मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। 

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खंड ग (पाठ्य पस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक)
[5]7

निम्नलिखित पठन गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का ज़िक्र मिलता है। उनका असली नाम लशकर था, लेकिन अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है। वह इसलिए कि आप सारी उम्र रोते रहे। इसका कारण एक जख्मी कुत्ता था। नूह के सामने से एक बार एक घायल कुत्ता गुज़रा। नूह ने उसे दुत्कारते हुए कहा, ‘दूर हो जा गंदे कुत्ते।’ इस्लाम में कुत्तों को गंदा समझा जाता है। कुत्ते ने उनकी दुत्कार सुनकर जवाब दिया, ‘... न में अपनी मर्ज़ी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हूँ। बनाने वाला सबका तो वही एक है।’

(क) ‘बाइबिल’ को किस प्रकार का ग्रंथ माना जाता है?     (1)

  1. पावन
  2. धार्मिक
  3. नीति
  4. न्याय

(ख) ‘अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है।’ इस पंक्ति में ‘लक़ब’ का क्या अर्थ है?     (1)

  1. नाम
  2. पदवी
  3. पैगंबर
  4. ग्रंथ

(ग) पैगंबर से आप क्या समझते हैं?     (1)

  1. धर्मगुरु
  2. धर्मसेवी
  3. धार्मिक
  4. धर्मप्रवर्तक

(घ) लशकर को नूह के नाम से क्यों याद करते हैं?     (1)

  1. पाश्चाताप करने के कारण
  2. गलती का अहसास करने के कारण
  3. अफसोस में रोते रहने के कारण
  4. कुत्ते से नफरत करने के कारण

(ङ) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए:     (1)

कथन: न मैं अपनी मर्ज़ी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हो।

कारण: सबको बनाने वाला एक मात्र ईश्वर है।

विकल्प-

  1. कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  2. कथन तथा कारण दोनों सही हैं।
  3. कथन गलत है तथा कारण सही है।
  4. कथन सही है तथा कारण गलत है।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]8 | निर्धारित गद्य पाठों के आधार आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
[2]8.i

निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

बड़े भाई साहब के व्यक्तित्व की विशेषताओं के बारे में लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]8.ii

निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

26 जनवरी 1931 के दिन को अपूर्व दिन क्यों कहा गया है? ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ के आधार पर लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]8.iii

निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

तताँरा से निकोबारियों के प्रेम करने के कारणों को स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]8.iv

निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

शैलेंद्र कवि नहीं गीतकार थे, कैसे?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]9

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल–पल परिवर्तित प्रकृति–वेश।
मेखलाकार पर्वत अपार
अपने सहस्र दृग–सुमन फाड़,
अवलोक रहा है बार–बार
नीचे जल में निज महाकार,
– जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण–सा फैला है विशाल।

(क) काव्यांश में किस ऋतु की बात की गई है?  (1)

  1. वर्षा
  2. ग्रीष्म
  3. शरद
  4. शीत

(ख) तालाब की तुलना दर्पण से क्यों की गई है?  (1)

  1. विशाल होने से
  2. बड़ा होने से
  3. साफ़ और स्थिर होने से
  4. पारदर्शी होने से

(ग) प्रकृति के स्वरूप में पल–पल परिवर्तन क्यों हो रहा है?  (1)

  1. बादल के कारण
  2. वर्षा के कारण
  3. धूप के कारण
  4. वर्षा ऋतु के कारण

(घ) पर्वत बार–बार अपने को क्यों देख रहा है?  (1)

  1. सुंदर होने से
  2. फूल खिलने से
  3. अविश्वास के कारण
  4. उत्साहित होने से

(ङ) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए:  (1)

कथन: पर्वत अपने रूप पर मुग्ध हो रहा है।

कारण: नीचे जमे जल में स्वरूप दिखाई दे रहा है।

विकल्प:

  1. कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
  2. कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
  3. कथन सही है और कारण की सही व्याख्या है।
  4. कथन सही है, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]10 | निर्धारित कवितओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्न में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
[2]10.i

निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

मीरा कृष्ण का चाकर क्यों बनना चाहती है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10.ii

निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

कंपनी बाग़ में रखी तोप सैलानियों से क्या कहती है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10.iii

निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

कवि कैफ़ी आज़मी ने ज़िन्दा रहने के समय से मौत के क्षण को अधिक महत्वपूर्ण क्यों माना है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10.iv

निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए:

‘आत्मत्राण’ कविता एक अलग भाव की कविता है, कैसे?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[6]11 | पूरक पाठ्य पुस्तक 'संचयन' के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्न में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
[3]11.i

पूरक पाठ्य पुस्तक ‘संचयन’ के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 40–50 शब्दों में लिखिए:

‘दोस्ती के लिए समान उम्र का होना आवश्यक नहीं होता’– इस कथन के पक्ष में ‘हरीहर काका’ पाठ के आधार पर विचार व्यक्त कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]11.ii

पूरक पाठ्य पुस्तक ‘संचयन’ के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 40–50 शब्दों में लिखिए:

बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक उदासीन थे – ‘सपनों के-से दिन’ पाठ के आधार पर कथन की समीक्षा कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]11.iii

पूरक पाठ्य पुस्तक ‘संचयन’ के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 40–50 शब्दों में लिखिए:

‘टोपी शुक्ला’ की कहानी में इफ़्फ़न की कहानी को जानना क्यों आवश्यक है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खंड-घ (रचनात्मक लेखन)
[5]12 | निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत- बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
[5]12.i

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

पंचायती चुनाव

  • पंचायत क्या है?
  • चुनाव की आवश्यकता एवं नाम?
  • ग्रामीण विकास में महत्त्व
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]12.ii

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

स्वास्थ्य और मोटा अनाज

  • स्वास्थ्य का महत्त्व
  • मोटा अनाज क्या है?
  • स्वस्थ रहने में भूमिका
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]12.iii

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

महानगर में स्वच्छ हवा का संकट

  • महानगर क्या है?
  • स्वच्छ हवा की आवश्यकता
  • स्वास्थ्य और जीवन पर प्रभाव
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]13 | निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए:
[5]13.i

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए:

आप भारत/भारती हैं। विद्यालय में ‘भाषा क्लब’ बनाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]13.ii

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए:

आप हरियाणा के रोहतक जिले के सामना गाँव के निवासी हैं। गाँव के लोग स्वच्छता के संदर्भ में सभा करने वाले हैं। इसकी जानकारी देते हुए किसी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]14 | निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
[4]14.i

निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप अनुभव/अनुभा हैं। आप अपने स्कूल के ‘हिन्दी भाषा विकास मंच’ के सचिव हैं। आपके स्कूल में अन्तर्विद्यालयी ‘भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]14.ii

निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप सर्वोदय सोसाइटी के सचिव हैं। आपकी सोसाइटी में एक सप्ताह तक गंगा जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]15 | निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए:
[3]15.i

निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए:

आपसे ‘अवनी प्रकाशन’ के प्रबंधक ने एक विज्ञापन बनाने के लिए आग्रह किया है। आप इस प्रकाशन के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]15.ii

निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए:

एन. एच. – 24 सड़क अब लाल बत्ती से मुक्त हो गई है। दिल्ली से मेरठ तक यात्रा बिना रुके पूरी की जा सकती है। आम जनता को इसकी जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]16
[5]16.i

मैं अपने घर की बालकनी में बैठा चाय पी रहा था कि अचानक तेज़ हवाएँ चलने लगीं ....... पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[5]16.ii

आप कार्तिक/कृतिक हैं। आपको उच्च शिक्षा के लिए ‘शिक्षा–लोन’ की आवश्यकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में ई–मेल लिखकर लोन के लिए आवेदन कीजिए?

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Other Solutions

































Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - B with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 Hindi Course - B question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 Hindi Course - B question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Hindi Course - B board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - B-2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Hindi Course - B, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.

How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - B will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×