Commerce (Hindi Medium)
Arts (Hindi Medium)
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 24th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
- इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- यह प्रश्न-पत्र दो भागों में विभाजित है : भाग - क तथा भाग - ख।
- भाग - क सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है।
- भाग - ख के दो विकल्प हैं। परीक्षार्थियों को केवल एक ही विकल्प के प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं।
विकल्प - I: वित्तीय विवरणों का विश्लेषण
विकल्प - II: अभिकलित्र लेखांकन - प्रश्न संख्या 1 से 16 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 27 से 30 (भाग-ख) बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- प्रश्न संख्या 17 से 20 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 31 और 32 (भाग-ख) लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
- प्रश्न संख्या 21, 22 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 33 (भाग-ख) दीर्घ-उत्तरीय प्रकार-I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
- प्रश्न संख्या 23 से 26 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 34 (भाग-ख) दीर्घ-उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है।
- प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि प्रत्येक भाग के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
मेहुल तथा बरखा की पुस्तकें दर्शा रही हैं कि 31 मार्च, 2025 को उनकी विनियोजित पूँजी ₹ 6,00,000 थी। यदि सामान्य लाभ ₹ 60,000 तथा अधिलाभ ₹ 20,000 हैं, तो प्रतिफल की सामान्य दर ______ है।
6%
15%
30%
10%
Chapter:
यदि ₹ 10 प्रत्येक के 600 अंशों का हरण कर लिया गया है जिन्हें ₹ 1 प्रति अंश प्रीमियम पर निर्गमित किया गया है तथा जिस पर ₹ 8 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) माँगे गए हैं तथा ₹ 6 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) का भुगतान किया गया है, तो ‘अंश हरण खाते’ को ______ किया जाएगा ______ से।
क्रेडिट, ₹ 3,000
डेबिट, ₹ 3,000
डेबिट, ₹ 3,600
क्रेडिट, ₹ 3,600
Chapter:
टी.डी. लिमिटेड ने ₹ 10,00,000 के 9% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया, जिनका शोधन प्रीमियम की एक निश्चित दर पर किया जाना था। इन 9% ऋणपत्रों के निर्गमन पर ऋणपत्र शोधन प्रीमियम खाते को ₹ 1,00,000 से क्रेडिट किया गया। ऋणपत्रों के निर्गमन पर ‘ऋणपत्र निर्गमन हानि’ की राशि ______ थी।
₹ 1,00,000
₹ 2,00,000
₹ 3,00,000
शून्य
Chapter:
तरुण तथा तेज एक फर्म के साझेदार थे तथा 3 : 2 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल 2024 को तेज ने फर्म को ₹ 50,000 का ऋण दिया। ऋण पर ब्याज लगाने से पूर्व फर्म का शुद्ध लाभ ₹ 3,75,000 था। फर्म अपनी पुस्तकें प्रतिवर्ष 31 मार्च को बन्द करती है। लाभ-हानि खाते से लाभ-हानि विनियोजन खाते में हस्तांतरित की गयी लाभ की राशि ______ होगी।
₹ 3,75,000
₹ 3,72,000
₹ 4,25,000
₹ 3,78,000
Chapter:
Advertisements
अशोक तथा वासु एक फर्म के साझेदार थे तथा 4 : 3 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। 31 मार्च, 2025 को उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 3,00,000 तथा ₹ 3,75,000 थी। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष में वासु ने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए ₹ 40,000 का आहरण किया तथा ₹ 1,50,000 की अतिरिक्त पूँजी व्यवसाय में लगाई। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए फर्म का लाभ ₹ 1,40,000 था। वर्ष के आरम्भ में वासु की पूँजी ______ थी।
₹ 2,75,000
₹ 4,25,000
₹ 2,05,000
₹ 3,45,000
Chapter:
सोनी तथा कुश एक फर्म के साझेदार थे तथा 4 : 5 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। हितेश को फर्म के लाभों में 1/5 भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में फर्म में प्रवेश दिया गया। सामान्य संचय, ख्याति तथा परिसम्पत्तियों के पुनर्मूल्यांकन एवं देयताओं के पुनर्निर्धारण पर लाभ सम्बन्धी सभी समायोजनों को करने के पश्चात् सोनी तथा कुश के पूँजी खातों के शेष क्रमशः ₹ 7,00,000 तथा ₹ 13,00,000 थे। हितेश फर्म के लाभों में अपने 1/5 भाग के लिए आनुपातिक पूँजी लाया। हितेश द्वारा लाई गई आनुपातिक पूँजी की राशि ______ थी।
₹ 25,00,000
₹ 20,00,000
₹ 5,00,000
₹ 10,00,000
Chapter:
निम्न में से कौन सा संपार्श्विक प्रतिभूति के विषय में सही नहीं है?
यह एक प्राथमिक प्रतिभूति होती है।
यह एक अतिरिक्त प्रतिभूति होती है।
यह एक सहायक प्रतिभूति होती है।
यह एक द्वितीयक प्रतिभूति होती है।
Chapter:
एक कम्पनी का गठन कम्पनी कानून के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है, यह निम्न में से कम्पनी की कौन सी विशेषता की ओर संकेत करता है?
सामान्य मुहर
सतत उत्तराधिकार
निगमित इकाई
सीमित देयता
Chapter:
चंदन, रवि तथा महेश एक फर्म के साझेदार थे तथा 5 : 4 : 1 अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल, 2025 से उन्होंने भावी लाभों को 3 : 2 : 1 के अनुपात में बाँटने का निर्णय लिया। उस तिथि को फर्म की पुस्तकों में ₹ 7,00,000 का सामान्य संचय विद्यमान था, जिसे उन्होंने आपस में बाँटने का निर्णय लिया। साझेदारों के बीच सामान्य संचय किस अनुपात में बाँटा जायेगा?
नये लाभ विभाजन अनुपात में
पुराने लाभ विभाजन अनुपात में
त्याग/अधिलाभ अनुपात में
बराबर–बराबर
Chapter:
Advertisements
सुमन तथा तान्या एक फर्म के साझेदार थे तथा 2 : 1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। 1 अप्रैल, 2025 से उन्होंने लाभों को बराबर-बराबर बाँटने का निर्णय लिया। उस तिथि को फर्म की पुस्तकों में फर्नीचर ₹ 4,50,000 पर दिखाया गया था। लाभ-विभाजन अनुपात में परिवर्तन के समय इसका मूल्य 10% कम पाया गया। नए स्थिति विवरण में फर्नीचर को ______ दिखाया जाएगा।
₹ 4,05,000 से
₹ 4,50,000 से
₹ 4,95,000 से
₹ 5,00,000 से
Chapter:
तुला, राम तथा माधवी एक फर्म के साझेदार थे। साझेदारी संलेख में साझेदारों के आहरण पर 12% प्रतिवर्ष ब्याज का प्रावधान था। फर्म प्रतिवर्ष अपने खाते 31 मार्च को बन्द करती है। 31 दिसम्बर, 2025 से शुरू करके माधवी ने प्रत्येक माह के अन्त में ₹ 40,000 का आहरण अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया। माधवी के आहरण पर ब्याज ______ होगा।
₹ 19,200
₹ 4,800
₹ 2,400
₹ 1,600
Chapter:
धरम, करम तथा रमन एक फर्म के साझेदार थे तथा 7 : 8 : 5 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को रमन फर्म से सेवानिवृत्त हो गया। धरम तथा करम ने भावी लाभों को 11 : 9 के अनुपात में बाँटने का निर्णय लिया। उनका अधिलाभ अनुपात ______ होगा।
1 : 1
1 : 2
4 : 1
2 : 1
Chapter:
दीन, राजू तथा हरि एक फर्म के साझेदार थे तथा 7 : 6 : 7 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को राजू का देहान्त हो गया। दीन तथा हरि ने राजू के भाग को बराबर-बराबर लेने का निर्णय लिया। दीन तथा हरि के बीच नया लाभ-विभाजन अनुपात ______ होगा।
1 : 1
7 : 6
6 : 7
3 : 2
Chapter:
निधि एवं कुणाल एक फर्म के साझेदार थे तथा 4 : 1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 3,00,000 तथा ₹ 2,00,000 थी। वे 6% वार्षिक दर से पूँजी पर ब्याज के अधिकारी थे। वर्ष के दौरान फर्म ने ₹ 15,000 का लाभ अर्जित किया।
साजेदारों की पूँजी पर ब्याज होगा:
निधि ₹ 18,000; कुणाल ₹ 12,000
निधि ₹ 7,500; कुणाल ₹ 7,500
निधि ₹ 9,000; कुणाल ₹ 6,000
निधि ₹ 12,000; कुणाल ₹ 3,000
Chapter:
1 अप्रैल, 2024 को दीना लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 8,00, 9% ऋणपत्रों का 6% बट्टे पर निर्गमन किया। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए ऋणपत्रों पर देय ब्याज की कुल राशि ______ होगी।
₹ 48,000
₹ 72,000
₹ 1,20,000
₹ 80,000
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 12 [कक्षा १२] Accountancy (लेखाशास्त्र) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 12 [कक्षा १२] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Accountancy (लेखाशास्त्र), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12 [कक्षा १२].
How CBSE Class 12 [कक्षा १२] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Accountancy (लेखाशास्त्र) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
