Advertisements
Advertisements
प्रश्न
रवनीत तथा मनमीत एक फर्म के साझेदार थे तथा 7 : 3 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार से था:
| रवनीत तथा मनमीत का 31 मार्च, 2025 को स्थिति विवरण | ||||
| देयताएँ | राशि (₹) | राशि (₹) | परिसम्पत्तियाँ | राशि (₹) |
| लेनदार | 4,50,000 | बैंक में नगद | 2,50,000 | |
| पूँजी: | 8,00,000 | स्टॉक | 2,50,000 | |
| रवनीत | 5,00,000 | देनदार | 2,00,000 | |
| मनमीत | 3,00,000 | संयंत्र तथा मशीनरी | 5,50,000 | |
| 12,50,000 | 12,50,000 | |||
उपरोक्त तिथि पर फर्म का विघटन हो गया। संयंत्र तथा मशीनरी को ₹ 4,87,000 पर तथा स्टॉक को पुस्तकीय मूल्य से 20% कम पर बेचा गया। देनदारों से ₹ 1,40,000 वसूल हुए।
रवनीत सभी वसूली व्ययों को वहन करने पर सहमत हो गया, जिसके लिए उसे ₹ 9,00,000 का कमीशन दिया गया। वास्तविक वसूली व्यय ₹ 7,500 थे
वसूली खाता तथा साझेदारों के पूँजी खाते तैयार कीजिए।
खातेवही
Advertisements
उत्तर
| नाम | वसूली खाता | जमा | ||
| विवरण | राशि (₹) | विवरण | राशि (₹) | राशि (₹) |
| स्टॉक खाते से | 2,50,000 | लेनदार खाते द्वारा | 4,50,000 | |
| देनदार खाते से | 2,00,000 | बैंक खाते द्वारा (परिसम्पत्तियों की वसूली) | 8,27,000 | |
| संयंत्र तथा मशीनरी खाते से | 5,50,000 | वसूली पर हानि द्वारा | 1,82,000 | |
| बैंक खाते से (लेनदारों का भुगतान) | 4,50,000 | रवनीत की पूँजी | 1,27,400 | |
| रवनीत के पूँजी खाते से (कमीशन) | 9,000 | मनमीत की पूँजी | 54,600 | |
| 14,59,000 | 14,59,000 | |||
| नाम | साझेदारों के पूँजी खाते | जमा | |||
| विवरण | रवनीत | मनमीत | विवरण | रवनीत | मनमीत |
| वसूली खाते से | 1,27,400 | 54,600 | शेष आगे लाए | 5,00,000 | 3,00,000 |
| बैंक खाते से | 3,81,600 | 2,45,400 | वसूली खाते द्वारा | 9,000 | |
| 5,09,000 | 3,00,000 | 5,09,000 | 3,00,000 | ||
कार्यकारी टिप्पणी:
परिसम्पत्तियों की बिक्री/वसूली:
संयंत्र तथा मशीनरी: ₹ 4,87,000
स्टॉक = 2,50,000 − 20%
= 2,00,000
देनदार = ₹ 1,40,000
कुल वसूली = ₹ 8,27,000
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
