मराठी

यदि किसी घटना की प्रायिकता p है, तो इसकी पूरक घटना की प्रायिकता ______ है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यदि किसी घटना की प्रायिकता p है, तो इसकी पूरक घटना की प्रायिकता ______ है।

पर्याय

  • p – 1

  • p

  • 1 – p

  • `1 - 1/"p"`

MCQ
रिकाम्या जागा भरा
Advertisements

उत्तर

यदि किसी घटना की प्रायिकता p है, तो  इसकी पूरक घटना की प्रायिकता 1 – p है।

स्पष्टीकरण:

चूँकि, किसी घटना की प्रायिकता + उसकी पूरक घटना की प्रायिकता = 1

तो, इसकी पूरक घटना की प्रायिकता = 1 – किसी घटना की प्रायिकता = 1 – p

shaalaa.com
भूमिका: प्रायिकता
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 13: साँख्यिकी और प्रायिकता - प्रश्नावली 13.1 [पृष्ठ १६२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 13 साँख्यिकी और प्रायिकता
प्रश्नावली 13.1 | Q 15. | पृष्ठ १६२

संबंधित प्रश्‍न

यदि कोई घटना घटित नहीं हो सकती है, तो उसकी प्रायिकता ______ है।


52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश निकाला जाता है। इसके लाल रंग का मुख कार्ड होने की प्रायिकता ______ है।


पेटी A में 25 पर्चियाँ हैं, जिनमें से 19 पर 1 रु अंकित है और शेष पर 5 रु अंकित है। पेटी B में 50 पर्चियाँ हैं, जिनमें से 45 पर 1 रु अंकित है और शेष पर 13 रु अंकित है। दोनों पेटियों की पर्चियों को एक स्थान पर एकत्रित करके एक तीसरी पेटी में रख दिया जाता है और इन्हें अच्छी प्रकार से मिला दिया जाता हैं। इस पेटी में से यादृच्छिक रूप से एक पर्ची निकली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है की इस पर्ची पर 1 रु के अतिरिक्त कुछ और अंकित होगा ?


बच्चों के एक खेल में, 8 त्रिभुज हैं, जिसमें से 3 नीले और शेष लाल हैं। साथ ही, इस खेल में 10 वर्ग हैं जिसमें से 6 नीले हैं और शेष लाल हैं। इनमें से एक टुकड़ा यादृच्छिक रूप से खो जाता है। इस टुकड़े के निम्नलिखित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए -

त्रिभुज


बच्चों के एक खेल में, 8 त्रिभुज हैं, जिसमें से 3 नीले और शेष लाल हैं। साथ ही, इस खेल में 10 वर्ग हैं जिसमें से 6 नीले हैं और शेष लाल हैं। इनमें से एक टुकड़ा यादृच्छिक रूप से खो जाता है। इस टुकड़े के निम्नलिखित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए -

लाल रंग का त्रिभुज


क्या किसी घटना की प्रायोगिक प्रायिकता 1 से अधिक हो सकती है? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए। 


जैसे-जैसे एक सिक्के के उछालों की संख्या बढ़ती जाती है, चितों की संख्या और पटों की संख्या का अनुपात `1/2` हो जाता है। क्या यह सही है? यदि नहीं, तो इसे सही रूप में लिखिए। 


एक कंपनी ने 4000 परिवारों को यादृच्छिक रूप से चुना तथा उनके आय स्तर और घर में स्थित टी.वी. सेटों की संख्या में संबंध ज्ञात करने हेतु एक सर्वेक्षण किया। इस प्रकार प्राप्त सूचनाओं को निम्नलिखित सारणी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है :  

मासिक आय
(रू में)
टी.वी. सेटों/परिवारों की संख्या
0 1 2 2 से अधिक
< 10000 20 80 10 0
10000 – 14999 10 240 60 0
15000 – 19999 0 380 120 30
20000 – 24999 0 520 370 80
25000 और उससे अधिक 0 1100 760 220

निम्नलिखित की प्रायिकता ज्ञात कीजिए - 

  1. एक परिवार की आय 10000 रु – 14999 रु होने और घर में ठीक एक टी.वी. सेट होना
  2. एक परिवार की आय 25000 रु और उससे अधिक होना और घर में दो टी.वी. सेट होना।
  3. एक परिवार में एक भी टी.वी. सेट नहीं होना।

दो पासों को एक साथ 500 बार फेंका जाता है। प्रत्येक बार उनके ऊपर आई संख्याओं के योग को ज्ञात करके नीचे दी गई सारणी के अनुसार रिकार्ड किया गया है :  

योग बारंबारता
2 14
3 30
4 42
5 55
6 72
7 75
8 70
9 53
10 46
11 28
12 15

यदि इन पासों को एक बार पुनः फेंका जाए तो निम्नलिखित योग ज्ञात करने की क्या प्रायकिता है?

  1. 3
  2. 10 से अधिक
  3. 5 से कम या उसके बराबर
  4. 8 और 12 के बीच

पैक किए गए प्रत्येक डिब्बे में बल्बों की संख्या 40 है। इनमें से 700 डिब्बों के खराब बल्बों की संख्या ज्ञात करने के लिए जाँच की गई तथा इसके परिणाम निम्नलिखित सारणी में दिए गए हैं :

खराब बल्बों की संख्या 0 1 2 3 4 5 6 6 से अधिक
बारंबारता 400 180 48 41 18 8 3 2

इन डिब्बों में से एक डिब्बा यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि इस डिब्बे में

  1. कोई बल्ब खराब नहीं होगा? 
  2. खराब बल्बों की संख्या 2 से 6 तक होगी?
  3. 4 से कम खराब बल्ब होंगे?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×