मराठी

''या तो बच्चा राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।'' अम्मा ने कब कहा? और इसका परिणाम क्या हुआ ?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

''या तो बच्चा राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।'' अम्मा ने कब कहा? और इसका परिणाम क्या हुआ?

टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

अम्मा ने बच्चों द्वारा किए गए घर के हालत को देखकर ऐसा कहा था। पिताजी ने बच्चों में कामचोरी निकालने की नीयत से उनसे घर के काम काज में हाथ बँटाने के लिए कहा था परन्तु उन्होंने किया इसके विपरीत। सारे घर का हूलिया ही बदल डाला था। चारों तरफ़ समान बिखरा दिया, मुर्गियों और भेड़ों को घर में घुसा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि काम करने के बजाए उन्होंने घर का काम कई गुना बढ़ा दिया जिससे अम्मा जी बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने पिताजी को साफ़-साफ़ कह दिया कि या तो बच्चों से करवा लो या मैं मायके चली जाती हूँ। इसका परिणाम ये हुआ कि पिताजी ने घर की किसी भी चीज़ को बच्चों को हाथ ना लगाने कि हिदायत दे डाली नहीं तो सज़ा के लिए तैयार रहने को कहा।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 10: कामचोर - कहानी से [पृष्ठ ६०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Vasant Bhag 3 Class 8
पाठ 10 कामचोर
कहानी से | Q 3 | पृष्ठ ६०

संबंधित प्रश्‍न

"सवेरे-सवेरे अपने पशुओं की ये आवाज़ें सुनने के लिए उसके कान तरस गए थे।"

गोमा ने बहुत समय बाद अपने पशुओं की वे आवाज़ें सुनी थीं। क्यों?


बूढ़ी अम्मा ने कहा, "वर्षा अवश्य होगी।"

क्या उन्हें मालूम था कि इस साल वर्षा होगी? या उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर केवल अंदाजा लगाया था?


नीचे लिखे वाक्य को अपने ढंग से सार्थक रूप में तुम जिस तरह भी लिख सकते हो वैसे लिखो।

वर्षा बरसाना तुम्हारे हाथ में नहीं है।


कहानी में चित्रकार बना मोहन, शायर बना सोहन और संगीतकार बना श्याम अपनी-अपनी कला को महान बताने के साथ एक-दूसरे को छोटा-बड़ा बताने वाले संवादों को बोलकर झगड़े की समस्या को बढ़ावा देते दिख रहे हैं। तुम उन संवादों को गौर से पढ़ो और उसे इस तरह बदलकर दिखाओ कि आपसी झगड़े की समस्या का समाधान हो जाए। चलो शुरुआत हम कर देते हैं; जैसे–'चित्रकार कहता है उसकी कला महान' के बदले अगर चित्रकार कहे कि 'हम सबकी कला महान' तो झगड़े की शायद शुरूआत ही न हो। अब तुम यह बताओ कि -

(क) संगीतकार को क्या कहना चाहिए?

(ख) शायर को क्या कहना चाहिए?

(ग) तुम यह भी बताओ कि इन सभी कलाकारों को तुम्हारे अनुसार वह संवाद क्यों कहना चाहिए?


में ने को का के लिए से पर

तालिका में से यही शब्द चुनकर रिक्त स्थान में भरो।

केरल जम्मू  ______ बहुत दूर है।


नीचे लिखे वाक्य में मुहावरे का प्रयोग किया गया है। इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

भारतीय सैनिकों का बाल बाँका न होने पाए।


"ऐसी छोटी बच्ची का अकेले सफ़र करना ठीक नहीं।"

(क) क्या तुम इस बात से सहमत हो? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।

(ख) वल्ली ने यह यात्रा घर के बड़ों से छिपकर की थी। तुम्हारे विचार से उसने ठीक किया या गलत? क्यों?

(ग) क्या तुमने भी कभी कोई काम इसी तरह छिपकर किया है? उसके बारे में लिखो।


नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

(क)

हॉकी

______ ______ ______ ______

(ख)

क्रिकेट

______ ______ ______ ______

(ग)

लॉन टेनिस

______ ______ ______ ______

(घ)

तैराकी

______ ______ ______ ______

(ङ)

तीरंदाज़ी

______ ______ ______ ______

(च)

कबड्डी

______ ______ ______ ______


क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?


अजय के अन्य दोस्तों ने नरेंद्र के बारे में क्या कहा और क्यों?


"मैंने सोचा मम्मी तो रोज़ मुझे चाय-नाश्ता कराती है, आज मैं घर जल्दी पहुँचकर उसे चाय बनाकर पिलाऊँ।"

ऊपर के वाक्य को पढ़ो और बताओ कि– 

(क) क्या तुम चाय बनाना जानते हो? और क्या-क्या बनाना जानते हो?

(ख) अगर तुम अपने खाने-पीने की कोई भी चीज़ बनाना नहीं जानते तो तुम्हें जो चीज़ सबसे अधिक पसंद हो, उसको बनाना सीखो और उसकी विधि को लिखकर बताओ।


हमारे खान-पान, रहन-सहन और कपड़ों में भी बदलाव आ रहा है इस बदलाव के पक्ष-विपक्ष में बातचीत कीजिए और बातचीत के आधार पर लेख तैयार कीजिए।


ऐसा क्यों होता था कि महात्मा गांधी को दुनिया भर से पत्र 'महात्मा गांधी-इंडिया'पता लिखकर आते थे?


'व्यापारिक' शब्द व्यापार के साथ 'इक' प्रत्यय के योग से बना है।
इक प्रत्यय के योग से बनने वाले शब्दों को अपनी पाठ्यपुस्तक से खोजकर लिखिए।


चारों कारीगर राजा के लिए काम कर रहे थे। एक रजाई बना रहा था। दूसरा अचकन के लिए सूत कात रहा था। तीसरा बागी बुन रहा था। चौथा राजा की सातवीं रानी की दसवीं संतान के लिए झब्बे सिल रहा था। उन चारों ने राजा का काम रोककर गवरइया का काम क्यों किया?


प्रारंभ में इस आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधा आई?


“1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह जिला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता।”

इस कथन की अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।


“लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।” लाला झाऊलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं थाफिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लियाआपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए


नीचे दिए गए वाक्य के अंत में उचित विराम चिह्न लगाओ।

शायर साहब बोले उधर जाकर सुन ले न


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×