मराठी

विद्युत्-अपघट्य के विद्युत चालकता के प्रदर्शन के प्रयास के लिए निम्नलिखित उपकरण लगाया गया। निम्नलिखित में से कौन-सा (कौन-से) कथन सत्य है (हैं)?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

विद्युत्-अपघट्य के विद्युत चालकता के प्रदर्शन के प्रयास के लिए निम्नलिखित उपकरण लगाया गया।

निम्नलिखित में से कौन-सा (कौन-से) कथन सत्य है (हैं)?

  1. बल्ब नहीं चमकेगा क्योंकि विद्युत अपघट्य अम्ल नहीं है।
  2. बल्ब चमकेगा क्योंकि NaOH एक प्रबल क्षार है तथा चालन के लिए आयन उपलब्ध कराएगा।
  3. बल्ब नहीं चमकेगा क्योंकि परिपथ अपूर्ण है।
  4. बल्ब नहीं चमकेगा क्योंकि यह विद्युत-अपघट्य के विलयन के प्रकार पर निर्भर करता है।

पर्याय

  • (i) तथा (iii)

  • (ii) तथा (iv)

  • केवल (ii)

  • केवल (iv)

MCQ
Advertisements

उत्तर

बल्ब चमकेगा क्योंकि NaOH एक प्रबल क्षार है तथा चालन के लिए आयन उपलब्ध कराएगा।

स्पष्टीकरण - 

बल्ब चमकेगा क्योंकि अम्ल आयन प्रदान करेगा जो बिजली के अच्छे संवाहक हैं।

shaalaa.com
अम्ल एवं क्षारक के रासायनिक गुणधर्म समझना
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण - Exemplar [पृष्ठ १२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Vigyan Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
Exemplar | Q 20. | पृष्ठ १२

संबंधित प्रश्‍न

शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है?


कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दुधिया कर देती है। इस विलयन में क्या होगा?


निम्नलिखित में से कौन-सा लवण क्रिस्टलीकरण जल नहीं रखता है?


सामान्य लवण रसोई में उपयोग किए जाने के अतिरिक्त किसके निर्माण में कच्चे माल के रूप में उपयोग में आता है?

  1. धावन सोडा
  2. विरंजक चूर्ण
  3. बेकिंग सोडा
  4. बुझा सोना

निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ तनु अम्ल के साथ उपचार पर कार्बन डाइऑक्साइड नहीं देगा?


कॉलम (A) में दिए गए अम्लों का सुमेलन कॉलम (B) में दिए गए उनके सही स्त्रोतों से कीजिए।

कॉलम (A) कॉलम (B)
(a) लेक्टिक अम्ल (i) टमाटर
(b) ऐसीटिक अम्ल (ii) नींबू
(c) सिट्रिक अम्ल (iii) सिरका
(d) ऑक्सेलिक अम्ल (iv) दही

निम्नलिखित पदार्थों की लिटमस पत्र पर क्या क्रिया होगी?

शुष्क HCl गैस, नम NH3 गैस, नींबू का रस, कार्बोनिकृत पेय पदार्थ, दही, साबुन का विलयन। 


एक विद्यार्थी ने दो पृथक बिकरों में (i) एक अम्ल तथा (ii) एक क्षार का विलयन बनाया। वह विलयनों को लेबल (चिन्हत) करना भूल गई तथा प्रयोगशाला में लिटमस पत्र उपलब्ध नहीं था। चूँकि दोनों रंगहीन हैं वह इन दोनों में विभेद कैसे करेगी?


प्रबल एवं दुर्बल अम्ल क्या है? अम्लों की निम्नलिखित सूचि से प्रबल अम्लों को दुर्बल अम्लों से पृथक कीजिए।

हाड्रोक्लोरिक अम्ल, साइट्रिक अम्ल, ऐसीटिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, फार्मिक अम्ल, सल्फ्यूरिक अम्ल।


आवर्त सारणी के समूह 2 के तत्त्व का एक सल्फेट, श्वेत एवं मुलायम पदार्थ है जिसको जल में गूँध-गूँध कर विभिन्न प्रकार की आकृतियों में ढाला जा सकता है। जब इस यौगिक को कुछ समय के लिए खुला छोड़ते है तो यह ठोस द्रव्यमान बन जाता है तथा साँचे में ढालने में योग्य नहीं रहता है। सल्फेट लवण को पहचानिए तथा यह इस प्रकार का व्यवहार क्यों प्रदर्शित करता है? संबंधित अभिक्रिया दीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×