मराठी

उस AP का 20 वाँ पद ज्ञात कीजिए जिसका 7 वाँ पद 11 वें पद से 24 कम है और प्रथम पद 12 है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

उस AP का 20 वाँ पद ज्ञात कीजिए जिसका 7 वाँ पद 11 वें पद से 24 कम है और प्रथम पद 12 है।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए कि एक AP का पहला पद, सार्व अंतर और पदों की संख्या क्रमशः a, d और n हैं।

दिया गया है कि,

पहला पद (a) = 12

अब शर्त से,

7 वाँ पद (T7) = 11 वाँ पद (T11) – 24   ...[∵ AP का n वाँ पद, Tn = a + (n – 1)d]

⇒ a + (7 – 1)d = a + (11 – l)d – 24

⇒ a + 6d = a + 10d – 24

⇒ 24 = 4d

⇒ d = 6

∴ AP का 20 वाँ पद,

T20 = a + (20 – 1)d

= 12 + 19 × 6

= 126

अतः, AP का अभीष्ट 20वाँ पद 126 है।

shaalaa.com
A.P. का n वाँ पद
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: समांतर श्रेढ़ी - प्रश्नावली 5.3 [पृष्ठ ५४]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 5 समांतर श्रेढ़ी
प्रश्नावली 5.3 | Q 8. | पृष्ठ ५४

संबंधित प्रश्‍न

दी हुई A.P. के प्रथम चार पद लिखिए, जबकि प्रथम पद a और सार्व अंतर d निम्नलिखित हैं:

a = -1, d = `1/2`


दी हुई A.P. के प्रथम चार पद लिखिए, जबकि प्रथम पद a और सार्व अंतर d निम्नलिखित हैं:

a = -1.25, d = -0.25


निम्नलिखित A.P. के लिए प्रथम पद तथा सार्व अंतर लिखिए:

`1/3, 5/3, 9/3, 13/3,....`


निम्नलिखित A.P. के लिए प्रथम पद तथा सार्व अंतर लिखिए:

0.6, 1.7, 2.8, 3.9,....


क्या A.P., 11, 8, 5, 2 ... का एक पद -150 है? क्यों?


एक पंक्ति के मकानों को क्रमागत रूप से संख्या 1 से 49 तक अंकित किया गया है। दर्शाइए कि x का एक ऐसा मान है कि x से अंकित मकान से पहले के मकानों की संख्याओं का योग उसके बाद वाले मकानों की संख्याओं के योग के बराबर है। x का मान ज्ञात कीजिए।

[संकेत: Sx - 1 = S49 - Sx है।]


यदि किसी AP का सार्व अंतर 5 है, तो a18 – a13 क्या है? 


क्या AP: 31, 28, 25, ... का 0 कोई पद है? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।


औचित्य देते हुए बताइए कि क्या यह कहना सत्य है कि निम्नलिखित किसी AP के n वें पद हैं:

1 + n + n2 


यदि किसी AP का 9 वाँ पद शून्य है, तो सिद्ध कीजिए कि उसका 29 वाँ पद उसके 19 वें पद का दुगुना होगा।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×