मराठी

शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे।चौकीदार रात को काम करते हैं। इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे।
चौकीदार रात को काम करते हैं। इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

निम्न कामों में रात को जागना पड़ता है

  • अस्पतालों में रोगियों की देखभाल के लिए डॉक्टरों और नर्से को रात में जागना पड़ता है।
  • हमारे आसपास अर्थात् समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसवालों को रात में जागना पड़ता है।
  • रेल व्यवस्था सुचारू रूप से काम करे इसके लिए रेलवे कर्मचारी स्टेशन पर रात में जागते हैं। 
shaalaa.com
पापा जब बच्चे थे
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: पापा जब बचचे थे - पापा जब बचचे थे [पृष्ठ २७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Rimjhim Class 4
पाठ 4 पापा जब बचचे थे
पापा जब बचचे थे | Q (क) | पृष्ठ २७

संबंधित प्रश्‍न

पापा ने जितने काम सोचे, उनमें से तुम्हें सबसे दिलचस्प काम कौन-सा लगता है? क्यों?


क्या तुम्हें भी घर में बताया जाता है कि तुम्हें बड़े होकर क्या काम करना है? कौन-कौन कहता है? क्या कहता है?


अपने मम्मी या पापा से पता करो कि वे जब बच्चे थे तब बड़े होकर क्या-क्या बनने की सोचते थे।


अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।

उस काम को अच्छी तरह करने के लिए कौन-कौन सी बातें मालूम होनी चाहिए ?


पापा कई तरह के काम करना चाहते थे।

क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है? उस व्यक्ति के बारे में बताओ।


पापा अपने पैर से कान के पीछे नहीं खुजा पाते थे। आओ देखें, तुम कौन-कौन से काम कर सकती हो! एक खेल खेलते हैं। खेल का नाम है-शेखचिल्ली कहता है। तुममें से एक बनेगा शेखचिल्ली। जो शेखचिल्ली कहेगा, बाकी सबको वैसे ही करना है।
शेखचिल्ली इस तरह के आदेश दे सकता है-

  • शेखचिल्ली कहता है- अपने दायें हाथ को सिर के पीछे से ले जाकर नाक को पकड़ो।
  • अपने दायें हाथ को दायीं टाँग के नीचे से ले जाकर दायाँ कान पकड़ो।
  • शेखचिल्ली कहता है- खड़े होकर झुको।।
  • अपने हाथों से पैरों को छुओ।
  • सिर अपने घुटनों से लगाओ।

ध्यान रहे, तुम्हें केवल वही आदेश मानना है जिसके साथ जुड़ा हो-शेखचिल्ली कहता है। अगर तुमने कोई और आदेश मान लिया तो तुम खेल से बाहर हो जाओगे।


अफ़सर के जाने के बाद पापा बहुत सोचते रहे। बताओ, वह क्या-क्या सोच रहे होंगे? सही उत्तर लिखिए।

  • यह अफ़सर आखिर है कौन?
  • अब मैं रोज़-रोज़ अपना इरादा नहीं बदल सकता।
  • कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है।
  • ये फ़ौजी अफ़सर मुझपर हँसा क्यों नहीं, बाकी सब तो हँसते हैं।
  • इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता। इसीलिए मुझे बहका रहा है।

पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा।”

अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?


अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हें प्लेटफ़ॉर्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?


सभी बच्चे और बड़े किसी न किसी काम में माहिर होते हैं। कोई साइकिल चलाने में होशियार होता है तो कोई चित्र बनाने में तेज़ होता है। तुम्हारे दोस्तों और परिवार में कौन किस काम में माहिर है? उनके नाम लिखो।

जो बढ़िया कहानी गढ़ सकते हैं   ____________
जो खूबसूरत कढ़ाई कर सकते हैं  ____________
जो कलाबाज़ियाँ खा सकते हैं  ____________
जो दूसरों की बढ़िया नकल उतार सकते हैं  ____________
जो हाथ से बढ़िया स्वेटर बुन सकते हैं  ____________
जो सबके सामने किसी चीज़ के बारे में दो मिनट तक बता सकते हैं   ____________
जो कठिन पहेलियाँ सुलझा सकते हैं  ____________
जो खुलकर ज़ोर से हँस सकते हैं  ____________
जो तरह – तरह की आवाज़ें बना सकते हैं  ____________
जो अंदाज़े से ही चीज़ों का सही माप या वज़न बता सकते हैं  ____________
जो बढ़िया अभिनय कर सकते हैं  ____________
जो बेकार पड़ी चीज़ों से सुंदर चीज़ें बना सकते हैं  ____________

तुम किन-किन चीज़ों में माहिर हो, यह भी बताओ।

__________________

__________________

__________________


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?

पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था।
ऐसा लगता है कि ______।


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?

पापा का जवाब हमेशा अलग-अलग होता था।
ऐसा लगता है कि ______।


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?

मैं छोटे बच्चों को मुफ़्त में आइसक्रीम दिया करूँगा।
ऐसा लगता है कि ______।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×