मराठी

पापा कई तरह के काम करना चाहते थे। क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है? उस व्यक्ति के बारे में बताओ।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पापा कई तरह के काम करना चाहते थे।

क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है? उस व्यक्ति के बारे में बताओ।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

मेरे यहाँ जो अखबार देने वाला लड़का आता है उसकी उम्र ज्यादा नहीं है। यही कोई सत्रह-अठारह साल का होगा वह। सुबह में अखबार बाँटता है, फिर कॉलेज जाता है और शाम में कुछ बच्चों को ट्यूशन देने का काम करता है। इस प्रकार वह एक साथ तीन-तीन काम करता है।

shaalaa.com
पापा जब बच्चे थे
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: पापा जब बचचे थे - पापा जब बचचे थे [पृष्ठ २७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Rimjhim Class 4
पाठ 4 पापा जब बचचे थे
पापा जब बचचे थे | Q (ख) | पृष्ठ २७

संबंधित प्रश्‍न

पापा ने जितने काम सोचे, उनमें से तुम्हें सबसे दिलचस्प काम कौन-सा लगता है? क्यों?


क्या तुम्हें भी घर में बताया जाता है कि तुम्हें बड़े होकर क्या काम करना है? कौन-कौन कहता है? क्या कहता है?


अपने मम्मी या पापा से पता करो कि वे जब बच्चे थे तब बड़े होकर क्या-क्या बनने की सोचते थे।


अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।

पता करो उसके काम को किस नाम से जाना जाता है ?


अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।

उस काम को अच्छी तरह करने के लिए कौन-कौन सी बातें मालूम होनी चाहिए ?


शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे।
चौकीदार रात को काम करते हैं। इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है।


पापा अपने पैर से कान के पीछे नहीं खुजा पाते थे। आओ देखें, तुम कौन-कौन से काम कर सकती हो! एक खेल खेलते हैं। खेल का नाम है-शेखचिल्ली कहता है। तुममें से एक बनेगा शेखचिल्ली। जो शेखचिल्ली कहेगा, बाकी सबको वैसे ही करना है।
शेखचिल्ली इस तरह के आदेश दे सकता है-

  • शेखचिल्ली कहता है- अपने दायें हाथ को सिर के पीछे से ले जाकर नाक को पकड़ो।
  • अपने दायें हाथ को दायीं टाँग के नीचे से ले जाकर दायाँ कान पकड़ो।
  • शेखचिल्ली कहता है- खड़े होकर झुको।।
  • अपने हाथों से पैरों को छुओ।
  • सिर अपने घुटनों से लगाओ।

ध्यान रहे, तुम्हें केवल वही आदेश मानना है जिसके साथ जुड़ा हो-शेखचिल्ली कहता है। अगर तुमने कोई और आदेश मान लिया तो तुम खेल से बाहर हो जाओगे।


अफ़सर के जाने के बाद पापा बहुत सोचते रहे। बताओ, वह क्या-क्या सोच रहे होंगे? सही उत्तर लिखिए।

  • यह अफ़सर आखिर है कौन?
  • अब मैं रोज़-रोज़ अपना इरादा नहीं बदल सकता।
  • कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है।
  • ये फ़ौजी अफ़सर मुझपर हँसा क्यों नहीं, बाकी सब तो हँसते हैं।
  • इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता। इसीलिए मुझे बहका रहा है।

पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा।”

अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?


अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हें प्लेटफ़ॉर्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?


पापा के पापा को दादा कहते हैं। इन्हें तुम अपने घर में क्या कहकर बुलाओगी ?

पापा के पापा ______ माँ के पापा ______
पापा की माँ ______ माँ की माँ ______
पापा के बड़े भाई ______ माँ के भाई ______
पापा की बहन ______ माँ की बहन ______
पापा के छोटे भाई ______ बहन के पति ______

पापा को वायुयान चालक बनने की सूझी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की सोची। इसके अलावा वह जहाज़ी भी बनना चाहते थे।

ऊपर के वाक्यों में उन्होंने और वह का इस्तेमाल पापा की जगह पर हुआ है। हम अक्सर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं, तुम, इस भी ऐसे ही शब्द हैं।

(क) पाठ में से ऐसे शब्दों के पाँच उदाहरण छाँटो।

(ख) इनकी मदद से वाक्य बनाओ।


तुम किन-किन चीज़ों में माहिर हो, यह भी बताओ।

__________________

__________________

__________________


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?

पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था।
ऐसा लगता है कि ______।


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?

रात में करने के लिए होता ही क्या है? रात में मैं चौकीदारी करूँगा।
ऐसा लगता है कि ______।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×