Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाए
(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?
Advertisements
उत्तर
(क) संगीत या नृत्य के कार्यक्रम में सहयोगी कलाकारों के न पहुँच पाने से मैं परेशान हो जाऊँगा। उनके न पहुँचने के कारणों का पता करूंगा। यथासंभव उन्हें बुलाने का प्रयास करूंगा। यदि वे नहीं आ सकेंगे तो मैं आयोजक को सारी बातें बताकर उनसे कहूँगा कि अपने स्तर से अन्य सहयोगी कलाकारों की व्यवस्था कराने का कष्ट करें ताकि मैं प्रस्तुति दे सकें।
(ख) ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए मैं आयोजकों एवं श्रोताओं के सामने सारी बात साफ़-साफ़ स्पष्ट कर दूंगा। और रिकार्डेड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके बाँधे रखने का प्रयास करूंगा।
संबंधित प्रश्न
संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?
संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?
संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?
किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।
सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं?
किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य यो शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?
संगतकार किन्हें कहा जाता है?
संगतकार कभी-कभी यूँ ही मुख्य गायक का साथ क्यों देता है?
तारसप्तक गाते समय मुख्य गायक को क्या-क्या परेशानियाँ होती हैं?
मुख्य गायक और संगतकार के संबंध एक-दूसरे के पूरक हैं। स्पष्ट कीजिए।
संगतकार की मनुष्यता किसे कहा गया है। वह यह मनुष्यता कैसे बनाए रखता है?
लोग प्रायः संगतकार की विफलता किसे समझ बैठते हैं?
वर्तमान में संगतकार जैसे व्यक्तियों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।
‘संगतकार’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए -
|
या अपने ही सरगम को लाँघकर |
- मुख्य गायक अपने ही सरगम को किस कारण लाँघ जाता है?
- गाने की रौ में भटकने के कारण
- संगतकार द्वारा साथ देने के कारण
- संगतकार द्वारा साथ न देने के कारण
- संगतकार नौसिखिया था
- मुख्य गायक कहाँ भटक जाता है?
- समुद्र के भँवरजाल में
- बचपन की स्मृतियों में
- तबले की ताल में
- शोर-गूँज के भँवरजाल में
- मुख्य गायक के भटकने पर संगतकार उसकी सहायता कैसे करता है?
- उसका सामान उठाकर
- उसका हाथ पकड़कर
- स्थायी को सँभालकर
- बचपन की याद दिलाकर
- “जब वह नौसिखिया था”- इस वाक्य में 'वह' किसके लिए आया है?
- संगतकार
- मुख्य गायक
- संयोजक
- बाँसुरी वादक
- 'तारसप्तक' में जब बैठने लगता है उसका गला। यहाँ 'तारसप्तक' से क्या अभिप्राय है?
- धीमा स्वर
- शुद्ध स्वर
- दुगुना धीमा स्वर
- दुगुना ऊँचा स्वर
