मराठी

पर्यावरण संरक्षण : समय की माँग मानव और पर्यावरण में अटूट संबंध संरक्षण की आवश्यकता क्यों? संरक्षण की योजनाओं का प्रभाव सुझाव

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

पर्यावरण संरक्षण : समय की माँग

  • मानव और पर्यावरण में अटूट संबंध
  • संरक्षण की आवश्यकता क्यों?
  • संरक्षण की योजनाओं का प्रभाव
  • सुझाव
थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

पर्यावरण संरक्षण : समय की माँग

पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी माँग है। सृष्टि सुरक्षित होगी तो मानव जाति सुरक्षित होगी और जीवन सुंदर होगा। समय की माँग है कि प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन चिंतन और वंदन की ओर अग्रसर हो।

मानव प्रत्येक प्रकार के क्रियाकलापों के लिए पर्यावरण पर निर्भर होता है। मानव एक कलाकार के रूप में पर्यावरण द्वारा प्रदत्त रंगमंच पर कार्य करता है। कहीं पर्यावरण उसे प्रभावित करता है तो कहीं वह उसके साथ अनुकूलन तथा परिवर्तन करता है। इसे पर्यावरण समायोजन भी कहते हैं। मानव विभिन्न प्राकृतिक साधनों का उपयोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए करता आ रहा है। खाद्यानों और अन्य कच्चे पदार्थों की पूर्ति के लिए उसने भूमि को जोता हैं, सिंचाई और शक्ति के विकास के लिए उसने वन्य पदार्थों एवं खनिजों का शोषण किया है।

संसाधन हमारी पृथ्वी पर एक निश्चित मात्रा तक पाए जाते हैं। उन्हें बने में कई करोड़ों वर्षों का समय लगता है, हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए संसाधनों का बहुत कम उपयोग करना चाहिए जिससे हम एक बेहतरीन भविष्य की कल्पना कर सकें। भूमि संरक्षण के अंतर्गत ऊपरी भूमि में 100 × 100 × 10 आकार के तालाब का निर्माण किया जाता हैं, जिससे भूमि एवं जल का संरक्षण होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए घर की खाली जमीन, बालकनी व छत पर पौधे लगाए जाएँ, जैविक खाद का उपयोग किया जाए। कपड़े के बने झोले-थैली लेकर निकलें, प्लास्टिक का उपयोग न करे, खिड़की से आनेवाली सुबह की ताज़ा-ताज़ा सूरज की किरणे ले।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×