Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पाठ से क्रिया विशेषण छाँटिए और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
व्याकरण/भाषा
Advertisements
उत्तर
- आसपास = मेरे घर के आसपास कई पेड़-पौधे लगे हुए हैं।
- बैठकर = बच्चे कक्षा में बैठकर ध्यान से पढ़ रहे हैं।
- सामने = विद्यालय के सामने एक बड़ा मैदान है।
- रोज़ = मेरी बहन रोज़ सुबह योग करती है।
- दूर = मेरा गाँव शहर से बहुत दूर है।
- आगे = सीमा पढ़ाई में अपनी सभी सहेलियों से आगे है।
- कितना = मुझे नहीं पता कि इस काम में कितना समय लगेगा।
- थोड़ा = कृपया मुझे थोड़ा पानी दे दीजिए।
- ज़्यादा = आज मौसम पहले से ज़्यादा ठंडा है।
- सहसा = सहसा तेज़ बारिश शुरू हो गई।
- धीरे-धीरे = पौधा धीरे-धीरे बड़ा होने लगा।
- झिंझोर कर = पिता ने बच्चे को झिंझोर कर उठाया।
- मुड़कर = वह जाते-जाते मुड़कर हमें देखने लगा।
- हँसकर = रीमा ने मज़ाक सुनकर हँसकर जवाब दिया।
- बेसुध = चोट लगने के बाद वह कुछ समय के लिए बेसुध हो गया।
shaalaa.com
शब्द भेद - क्रियाविशेषण अव्यय
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
