Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पाठ में दी गई दोनों कुंडलियों के आधार पर आप अपने जीवन में कौन-कौन से बदलाव लाना चाहेंगे?
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
इन कुंडलियों के आधार पर मैं अपने जीवन में निम्नलिखित बदलाव लाना चाहूँगी-
- हर काम सोच-समझकर करना-
- कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लेना।
- बोलने से पहले सोचना ताकि किसी को ठेस न पहुँचे।
- पुरानी गलतियों में न उलझना-
- जो बीत गया, उस पर दुखी न होकर उससे सीख लेना।
- आत्मग्लानि छोड़कर, भविष्य सुधारने में लगना तथा बीती बातों को बार-बार मन में न दोहराना ।
- सहजता को अपनाना-
- जो जीवन में सरलता से उपलब्ध हो, उसी में संतोष पाना।
- कृत्रिम या बनावटी जीवन की बजाय स्वाभाविक जीवन जीना ।
- अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करना और ईश्वर पर विश्वास रखना।
- जीवन को सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण से देखना-
- हर दिन को नया अवसर मानकर जीना।
- बीती बातों से डरकर नहीं, बल्कि निडर होकर आगे बढ़ना।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
