Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पाठ में भूजल स्तर के कम होने के कुछ कारण बताए गए हैं, जैसे– तालाबों में कचरा फेंककर भरना आदि। भूजल स्तर कम होने के और क्या-क्या कारण हो सकते हैं? पता लगाइए और कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
(इसके लिए आप अपने सहपाठियों, शिक्षकों और घर के सदस्यों की सहायता भी ले सकते हैं।)
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
भूजल स्तर कम होने के मुख्य कारण:
- पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पेड़ों की जड़ें वर्षा का जल जमीन में रिसने देती हैं। पेड़ कटने से वर्षा का जल बहकर बर्बाद हो जाता है।
- कंक्रीट की पक्की सड़कें, फर्श और इमारतें इनके कारण वर्षा का जल जमीन के अंदर रिस नहीं पाता और नालियों से बह जाता है।
- ज़रूरत से ज़्यादा बोरिंग और ट्यूबवेल से पानी निकालना जल उतनी तेजी से भर नहीं पाता, जितनी तेजी से निकाला जाता है।
- पानी की बेवजह बर्बादी नल खुले छोड़ने, नहाने, बर्तन धोने और पौधों में आवश्यकता से अधिक पानी देने से होती है।
- वर्षा जल संग्रहण न करने से बरसात का पानी जमा होने के बजाय नालियों में बहकर व्यर्थ चला जाता है।
- झीलों और नदियों में गंदगी-कचरा डालना, जिससे जल-स्रोत दूषित होकर समाप्त हो जाते हैं।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
