मराठी

पारितंत्र के कार्यों के लिए जैवविविधता कैसे उपयोगी है? - Biology (जीव विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पारितंत्र के कार्यों के लिए जैवविविधता कैसे उपयोगी है?

सविस्तर उत्तर
Advertisements

उत्तर

बहुत से दशकों तक पारिस्थितिकविदों का विश्वास था कि जिस समुदाय में अधिक जातियाँ होती हैं वह पारितंत्र कम जाति वाले समुदाय से अधिक स्थिर रहता है। डेविड टिलमैन ने प्रयोगशाला के बाहर के भूखंडों पर लंबे समय तक पारितंत्र के प्रयोग के बाद पाया कि उन भूखंडों में जिन पर अधिक जातियाँ थीं, साल दर साल कुल जैवभार में कम विभिन्नता दर्शायी। उन्होंने अपने प्रयोगों में यह भी दर्शाया कि विविधता में वृद्धि से उत्पादकता बढ़ती है। हम यह महसूस करते हैं कि समृद्ध जैव विविधता अच्छे पारितंत्र के लिए जितनी आवश्यक है, उतनी ही मानव को जीवित रखने के लिए भी आवश्यक है। प्रकृति द्वारा प्रदान की गई जैवविविधता की अनेक पारितंत्र सेवाओं में मुख्य भूमिका है। तीव्र गति से नष्ट हो रही अमेजन वन पृथ्वी के वायुमंडल को लगभग 20 प्रतिशत ऑक्सीजन, प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रदान करता है। पारितंत्र की दूसरी सेवा परागणकारियों; जैसे- मधुमक्खी, गुंज मक्षिका पक्षी तथा चमगादड़ द्वारा की जाने वाली परागण क्रिया है जिसके बिना पौधे फल तथा बीज नहीं दे सकते। हम प्रकृति से अन्य अप्रत्यक्ष सौंदर्यात्मक लाभ उठाते हैं। पारितंत्र पर्यावरण को शुद्ध बनाता है। सूखा तथा बाढ़ आदि को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है। 

shaalaa.com
जैव विविधता
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 13: जैव - विविधता एवं संरक्षण - अभ्यास [पृष्ठ २४७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Jeev Vigyan [Hindi] Class 12
पाठ 13 जैव - विविधता एवं संरक्षण
अभ्यास | Q 6. | पृष्ठ २४७

संबंधित प्रश्‍न

जैव-विविधता के तीन आवश्यक घटकों (कंपोनेंट) के नाम बताइए।


पारिस्थितिकीविद् किस प्रकार विश्व की कुल जातियों का आकलन करते हैं?


उष्ण कटिबंध क्षेत्रों में सबसे अधिक स्तर की जाति-समृद्धि क्यों मिलती है? इसकी तीन परिकल्पनाएँ दीजिए?


जातीय-क्षेत्र संबंध में समाश्रयण (रिग्रेशन) की ढलान का क्या महत्त्व है?


किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के मुख्य कारण क्या हैं?


पादपों की जाति विविधता (22 प्रतिशत) जंतुओं (72 प्रतिशत) की अपेक्षा बहुत कम है; क्या कारण है कि जंतुओं में अधिक विविधता मिलती है?


क्या आप ऐसी स्थिति के बारे में सोच सकते हैं, जहाँ पर हम जानबूझकर किसी जाति को विलुप्त करना चाहते हैं? क्या आप इसे उचित समझते हैं?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×