Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपुर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'इंटरनेट पत्रकारिता' की लोकप्रियता के तीन कारण स्पष्ट कीजिए।
लघु उत्तर
Advertisements
उत्तर
'इंटरनेट पत्रकारिता' की लोकप्रियता के निम्नलिखित तीन कारण हैं:
- समय की बचत इंटरनेट: पत्रकारिता की लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है। पारंपरिक पत्रकारिता में खबर को लिखने, प्रिंट करने और फिर लोगों तक पहुँचाने में समय लगता है, इसके विपरीत, इंटरनेट पत्रकारिता में कोई भी समाचार कुछ सेकंड में लाखों लोगों तक पहुँच सकता है।
- विशाल दर्शक समूह का होना: इंटरनेट पत्रकारिता के माध्यम से एक विशाल दर्शक समूह तक आसानी से जानकारी पहुँची जा सकती है, जिससे लाखों-करोड़ों लोग या उससे भी अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सकारात्मक प्रभाव: इंटरनेट पत्रकारिता का एक सकारात्मक प्रभाव यह है कि समाचार और जानकारी को संपादित और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है और सार्वजनिक नीतियों, सामाजिक मुद्दों, और व्यक्तिगत अधिकारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
