Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
लक्ष्मण मूर्छित थे और संपूर्ण वातावरण में शोक छाया हुआ था। तब हनुमान का आना करुण रस में वीर रस के आने जैसा क्यों प्रतीत होता है? लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
Advertisements
उत्तर
हनुमान लक्ष्मण के इलाज के लिए संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत गए थे। उन्हें आने में देर हो रही थी। लक्ष्मण-मूर्छा के बाद पूरा माहौल शोक-ग्रस्त हो गया था। समस्त भालू- वानर सेना राम को देख अत्यंत दुखी थे। जैसे ही हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर शोक- ग्रस्त माहौल में पहुँचे तो वे पूरा का पूरा पर्वत ही अपने हाथ पर उठा लाए थे। हनुमान को देख राम तथा समस्त जन थोड़े खुश हुए तथा शीघ्र ही वैद्य जी ने लक्ष्मण को संजीवनी बूटी पिलाई तो लक्ष्मण उठ खड़े हुए। राम सहित पूरी वानर-सेना खुश हो गई। इस प्रकार शोक-ग्रस्त माहौल में हनुमान के अवतरण को वीर रस का आविर्भाव कहा गया है।
