Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर सूचना के अनुसार कृतियाँ पूर्ण कीजिए: [6]
| सी.एफ.सी. यौगिकों का एक खास गुण है कि येनष्ट नहीं होते। इनका न तो ऑक्सीकरण होता है और न ही अपघटन। ये पानी में भी नहीं घुलते। यहाँ स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है कि इस्तेमाल में आने वाले इन यौगिकों का आखिर होता क्या है? सबसे पहले एक अमेरिकी वैज्ञानिक एफ.एस. रोलैंड का ध्यान इस प्रश्न की ओर गया। उन्होंने इस दिशा में लगातार कई वर्षों तक अनुसंधान किया। उनका शोधपत्र जब १९७४ में ‘नेचर’ नामक प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित हुआ तो पूरी दुनिया में एक हलचल सी मच गई। अपने पत्र में रोलैंड ने निष्कर्ष दिया था कि ये यौगिक धरती की ओजोन परत को नष्ट कर चुके हैं। शुरू में लोगों ने रोलैंड की बातों को कोई खास अहमियत नहीं दी। कुछ लोगों ने उन्हें ‘आतंकित पर्यावरणवादी’ कहकर उनका उपहास किया लेकिन कुछ ही साल बाद १९८५ ई.में ब्रिटिश सर्वे टीम के कार्यों से रोलैंड की बात सही साबित हो गई। टीम ने न केवल ओजोन विघटन की पुष्टि की बल्कि अध्ययन करके बताया कि दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ओजोन की परत काफी छीज चुकी है और उसकी वजह से वहाँ एक बड़ा छिद्र हो गया है। अमेरिकी उपग्रह निबस द्वारा भेजे गए चित्र से भी रोलैंड की बात की पुष्टि हुई। ब्रिटिश टीम ने चेताया भी कि यदि बहुत जल्दी ओजोन विघटन को न रोका गया तो ओजोन परत के छीजने से आने वाली पराबैंगनी किरणों से धरती के तापमान में वृद्धि होगी तथा अनेकानेक तरह की त्वचा संबंधी व्याधियाँ फैलेंगी। त्वचा के कैंसर के रोगियों की संख्या लाखों में होगी। |
- आकृति पूर्ण कीजिए: [2]

- निम्नलिखित शब्दों के लिए परिच्छेद में आए हुए विलोम शब्द लिखिए: [2]
- अवगुण × ______
- अस्वाभाविक × ______
- गलत × ______
- उत्तर × ______
- ‘पर्यावरण रक्षा में हमारा योगदान,’ इस विषय पर ४० से ५० शब्दों में अपना मत व्यक्त कीजिए। [2]
आकलन
Advertisements
उत्तर
1. 
2.
- अवगुण × गुण
- अस्वाभाविक × स्वाभाविक
- गलत × सही
- उत्तर × दक्षिण
3. पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए और प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए। जल और बिजली की बचत करनी चाहिए। प्रदूषण रोकने के लिए स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को सुरक्षित और स्वस्थ बना सकते हैं।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Official Question Paper
