Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:-
हवाई जहाज के बिना दुनिया
Advertisements
उत्तर
हवाई जहाज के बिना दुनिया
हवाई जहाज़ हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ये न सिर्फ़ एक देश को दूसरे देश से जोड़ते हैं बल्कि समय भी बचाते हैं। लेकिन सोचिए अगर हवाई जहाज कभी अस्तित्व में न होते, तो हमारी दुनिया कितनी अलग होती!
सबसे पहला प्रभाव यात्रा पर पड़ेगा। एक देश से दूसरे देश की यात्रा बहुत लंबी और कठिन हो जाएगी। आज हम हवाई जहाज से दुनिया के किसी भी कोने में कुछ घंटों में पहुच सकते हैं, बिना हवाई जहाज के यह सफर कई दिनों या हफ्तों का हो जाता। समुद्री जहाज या ट्रेन से ही लंबी यात्राएँ करनी पड़तीं, जिससे लोगों की पर्यटन में रुचि भी कम होगी। दूसरी बड़ी समस्या व्यापार में होती। आजकल हवाई मार्ग से सामान तेजी से एक देश से दूसरे देश भेजा जाता है। लेकिन हवाई जहाज़ के बिना, कई सामान, जैसे कि ताज़े फल, फूल और दवाइयाँ, समय पर नहीं पहुँच पाते। इससे व्यापार को नुकसान पहुँचता और अर्थव्यवस्था धीमी हो जाती।
इसके अलावा आपातकालीन सेवाएँ भी प्रभावित होंगी। आज राहत कार्यों के लिए हवाई एंबुलेंस और विमान बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्राकृतिक आपदाओं में तेजी से मदद पहुंचाने में हवाई सेवाए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन हवाई जहाज के बिना राहत कार्यों में बहुत देरी होगी। हालांकि, इससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हवाई जहाज से प्रदूषण नहीं होगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। लेकिन इसकी कीमत सुविधाओं की कमी के रूप में चुकानी पड़ेगी।
तो, हवाई जहाज़ों के बिना, दुनिया धीमी और मुश्किल होगी। यह हमें दिखाता है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को कैसे जोड़ा है।
