मराठी

नीचे दिए गए वाक्यों के रेखांकित अंश पर ध्यान देते हुए उन्हें पढ़िए- (क) निर्बल ही धन की ओर झुकता है। (ख) लोग संयमी भी होते हैं। (ग) सभी कुछ तो लेने को जी होता था। ऊपर दिए गए वाक्यों

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे दिए गए वाक्यों के रेखांकित अंश पर ध्यान देते हुए उन्हें पढ़िए-

(क) निर्बल ही धन की ओर झुकता है।

(ख) लोग संयमी भी होते हैं।

(ग) सभी कुछ तो लेने को जी होता था।

ऊपर दिए गए वाक्यों के रेखांकित अंश ‘ही’, ‘भी’, ‘तो’ निपात हैं जो अर्थ पर बल देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। वाक्य में इनके होने-न-होने और स्थान क्रम बदल देने से वाक्य के अर्थ पर प्रभाव पड़ता है, जैसे-

मुझे भी किताब चाहिए। (मुझे महत्त्वपूर्ण है।)
मुझे किताब भी चाहिए। (किताब महत्त्वपूर्ण है।)

आप निपात (ही, भी, तो) का प्रयोग करते हुए तीन-तीन वाक्य बनाइए। साथ ही ऐसे दो वाक्यों का निर्माण कीजिए जिसमें ये तीनों निपात एक साथ आते हों।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

‘ही’ से बनने वाले तीन वाक्य -

  1. भरत को ही बुलाना है।
  2. मंदिर में मुझे ही जाना है।
  3. बाज़ार से गुलाब ही खरीदना है।

‘भी’ से बनने वाले तीन वाक्य -

  1. नेहा को भी ले आते।
  2. कपड़ों को भी भीगा देते।
  3. गुलाब के पौधे भी लगवा देते।

‘तो’ से बनने वाले तीन वाक्य -

  1. घर तो टूट गया।
  2. मैंने तो खाना खा लिया।
  3. जंगल में तो जानवर ही मिलेंगे।

तीनों निपातों का प्रयोग -

  1. बाज़ार से ही तो घी भी लेना था।
  2. आप दुकान पर ही रुकें क्योंकि विजय भी तो जा चुका है।
  3. घर से निकला ही था, तो देखा कि सूरज भी साथ चल रहा है।
shaalaa.com
व्याकरण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: जैनेन्द्र कुमार (बाज़ार दर्शन) - अभ्यास [पृष्ठ ८८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Aaroh Bhag 2 Class 12
पाठ 11 जैनेन्द्र कुमार (बाज़ार दर्शन)
अभ्यास | Q 4. | पृष्ठ ८८
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×