मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

नीचे दिए गए रासायनिक समीकरण विविध सोपानों से संतुलित कीजिए। NaOH(aq)+HX2SOX4(aq)⟶NaX2SOX4(aq)+HX2O(l)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे दिए गए रासायनिक समीकरण विविध सोपानों से संतुलित कीजिए।

\[\ce{NaOH(aq) + H2SO4(aq) -> Na2SO4(aq) + H2O(l)}\]

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

सोपान 1 : दिया गया समीकरण पुन: लिखो।

\[\ce{NaOH_{(aq)} + H2SO4_{(aq)} -> Na2SO4_{(aq)} + H2O_{(l)}}\]

सोपान 2 : इस असंतुलित समीकरण के दोनों पक्षों के परमाणुओं की संख्या की तुलना करो : 

तत्त्व

अभिकारकों में परमाणुओं की संख्या (तीर के बाएँ ओर)

उत्पादों में परमाणुओं की संख्या (तीर के दाहिनी ओर)

Na

1

2

S

1

1

O

5

5

H

3

2

दोनों पक्षों के, अभिकारकों तथा उत्पादों में आक्सीजन के परमाणुओं की संख्या समान है। इसलिए दोनों पक्षों में सोडियम के परमाणुओं की संख्या समान करो।

सोपान 3 : सोडियम के परमाणु संतुलित करना

सोडियम के परमाणु

अभिकारकों में

उत्पादों में

प्रारंभ करने के लिए

1 (NaOH में)

2(Na2SO4 में)

संतुलित करने के लिए

1 × 2

2

सोडियम के परमाणु समान करने के लिए अभिकारकों में NaOH के लिए उचित गुणांक 2 का उपयोग करना (लगाना) पड़ा। अर्थात आंशिक रूप में संतुलित समीकरण का स्वरूप निम्नानुसार होगा :

\[\ce{H2SO4 + 2NaOH -> Na2SO4 + H2O}\]

सोपान 4 : हाइड्रोजन के परमाणु संतुलित करना :

हाइड्रोजन के परमाणु

अभिकारकों में

उत्पादों में

(1) प्रारंभ में

2(H2SO4 में)
2 (in NaOH में)

 2(H2O में)

(2) संतुलित करने के लिए

4

2 × 2

हाइड्रोजन के परमाणु समान करने के लिए उत्पादों में H2O के लिए गुणांक 2 का उपयोग करना (लगाना) पड़ा। अतः आंशिक रूप में संतुलित समीकरण का स्वरूप निम्नानुसार होगा :

\[\ce{H2SO4 + 2NaOH -> Na2SO4 + 2H2O}\]

समीकरण के दोनों पक्षों के तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या गिनो। दोनों पक्षों के परमाणुओं की संख्या समान है। अतः संतुलित समीकरण निम्नानुसार होगा:

\[\ce{H2SO4 + 2NaOH -> Na2SO4 + 2H2O}\]

पहले बताएनुसार, अभिकारकों तथा उत्पादों की भौतिक अवस्था समीकरण में लिखो :

\[\ce{2NaOH_{(aq)} + H2SO4_{(aq)} -> Na2SO4_{(aq)} + 2H2O_{(l)}}\]

shaalaa.com
रासायनिक समीकरण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण - स्वाध्याय [पृष्ठ ४६]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 3 रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण
स्वाध्याय | Q ७. ई. | पृष्ठ ४६

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित समीकरण लिखिए:

\[\ce{{सोडियम} + {जल} -> {सोडियम हाइड्रॉक्साइड} + {हाइड्रोजन}}\]


निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:

जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फ़ेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फ़ेट का अवक्षेप बनाते हैं।


निम्न रासायनिक समीकरण को संतुलित कीजिए:

\[\ce{BaCl2 + H2SO4 -> BaSO4 + HCl}\]


अम्लीय परमैंगनेट विलयन युक्त एक बीकर में फैरस सल्फेट का तनु विलयन धीरे-धीरे मिलाया गया। हल्के जामुनी रंग का विलयन क्षीण होता है तथा अंततः रंग विलुप्त हो जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या उपरोक्त प्रेक्षण के लिए सही है?


निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रम में रासायनिक अभिक्रियाएँ होती है?


निम्नलिखित अभिक्रियाओं में x तथा y के रूप में दिए गए अवयवों/चरों को बताइए -

`"Cu"("s") + 2"AgNO"_3("aq") -> "Cu"("NO"_3)_2("aq") + x("s")`


निम्नलिखित में से कौन - से परिवर्तन ऊष्माशोषी और कौन-से ऊष्माक्षेपी प्रकृति के है?

सल्फ्यूरिक अम्ल का तनुकरण


निम्नलिखित में से कौन - से परिवर्तन ऊष्माशोषी और कौन-से ऊष्माक्षेपी प्रकृति के है?

सोडियम हाइड्रोक्साइड का जल में विलीन होना


निम्नलिखित अभिक्रियाओं में अपयाचक को पहचानिए।

`4"NH"_3 + 5"O"_2 -> 4"NO" + 6"H"_2"O"`


फैरस सल्फेट, जलते हुए गंधक की विशिष्ट से गंध वाली गैस के निकास के साथ अपघटित होता है। इससे संबंधित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए तथा अभिक्रिया के प्रकार को पहचानिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×