मराठी

निचे दिए गए चित्र में दो प्रतिरोधों की तुलना के लिए विभवमापी परिपथ दर्शाता है। मानक प्रतिरोधक R = 10.0 Ω के साथ सन्तुलन बिन्दु 58.3 cm - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निचे दिए गए चित्र में दो प्रतिरोधों की तुलना के लिए विभवमापी परिपथ दर्शाता है। मानक प्रतिरोधक R = 10.0 Ω के साथ सन्तुलन बिन्दु 58.3 cm पर तथा अज्ञात प्रतिरोध X के साथ 68.5 cm पर प्राप्त होता है। X का मान ज्ञात कीजिए। यदि आप दिए गए सेल E से सन्तुलन बिन्दु प्राप्त करने में असफल रहते हैं तो आप क्या करेंगे?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

कुँजियों K1 तथा K2 को क्रमशः बन्द करके विभवमापी के तार पर सन्तुलन बिन्दु प्राप्त करने पर यदि संगत सन्तुलन लम्बाई क्रमशः l1 तथा l2 हो, तो R के सिरों का विभवान्तर = Kl1 = RI

तथा X के सिरों का विभवान्तर = Kl2 = XI

जहाँ I = विभवमापी के तार में धारा

तथा K = इसकी विभव प्रवणता

अतः `"Kl"_1/"Kl"_2 = "RI"/"XI" => "R"/"X" = l_1/l_2`

`therefore "X" = "R"(l_2/l_1)`

यहाँ R = 10.0 Ω, l1 = 58.3 सेमी तथा l2 = 68.5 सेमी

अतः X = 10.0 ओम `[(68.5  "सेमी")/(58.3 " सेमी")]`

= 11.75 ओम

यदि सन्तुलन बिन्दु प्राप्त नहीं होता है तो इसका अर्थ है कि R या X के सिरों के बीच विभवान्तर विभवमापी के तार AB के सिरों के बीच विभवान्तर से अधिक है। ऐसी स्थिति में बाह्य परिपथ में धारा का मान कम करने के लिए श्रेणीक्रम में एक उचित प्रतिरोध जोड़ना होगा जो बिन्दु C व D के बीच जोड़ा जाएगा।

shaalaa.com
धात्विक चालक में विद्युत आवेशों का प्रवाह
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: विद्युत धारा - अभ्यास [पृष्ठ १३१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
पाठ 3 विद्युत धारा
अभ्यास | Q 3.23 | पृष्ठ १३१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×